RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बागपत:कांवड़ मेले की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने की बैठक।

RKTVNEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)26 जून। जनपद बागपत पुरा महादेव मंदिर के लिए भी जाना जाता है जिस पर प्रतिवर्ष श्रावण मास में शिवरात्रि का विशाल मेला लगाया जाता है जिसमे लाखों श्रद्धालु कावड़ लेकर ,जल लेकर परशु रामेश्वर पुरा महादेव मंदिर पहुंचते हैं और जलाभिषेक करते हैं जिसका मुख्य पर्व 2 अगस्त 2024 को आ रहा है जिस के क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने मंगलवार को संबंधित विभागों के अधिकारीयो व मेला समिति के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में आवश्यक बैठक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।जिलाधिकारी ने कहा भगवान की सेवा के लिए और श्रद्धालुओं की आस्था के लिए श्रावण मास की शिवरात्रि के मेले की तैयारी में अधिकारी अपने विभाग से संबंधित अपना शत प्रतिशत दें श्रद्धालुओं को कावड़ मार्ग पर या अपने गंतव्य स्थान तक जाने के लिए बागपत जनपद की सीमा में किसी भी तरह की कोई समस्या सामने नहीं आनी चाहिए श्रद्धालुओं का सम्मान और उन्हें सुविधा देना हमारी मुख्य प्राथमिकता है जिस पर शासन गंभीर है शासन की संवेदनशीलता को समझ कर अधिकारी अपने दायित्वों का निर्भन करें उन्होंने कहा मेले को बहुत ही भव्य और दिव्य रूप दिया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर साफ सफाई की पर्याप्त व्यवस्था हो जिन स्थानों पर सड़क टूट-फूट है उन्हें तत्काल ठीक कराए जाने के अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए साफ सफाई के निर्देश नगर पंचायत, नगर पालिका और डीपीआरओ को दिए उन्होंने कहा जो गांव कावड़ मार्ग पर पढ़ते हैं उनमें विद्युतीकरण शत प्रतिशत ठीक होना चाहिए किसी भी स्थान पर जमीन पर ट्रांसफार्मर रखा ना हो , प्रकाश व्यवस्था पर्याप्त रहे कावड़ मार्ग पर जो ड्यूटी पॉइंट बनाए जाएं उन पर संबंधित कार्मिक का नाम और मोबाइल नंबर साइनेज बोर्ड पर अवश्य लिखा हो जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग में किसी भी स्थान पर गूलर का पेड़ की टहनी अगर मार्ग पर आ रही हैं तो उन्हें तत्काल साफ करा दिया जाए और गूलर के पेड़ पर लाल झंडे को संकेत के रूप में लगाया जाए । जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर लाइटों की पर्याप्त व्यवस्था हो जगह-जगह साइनेज बोर्ड लगे हो और किस दिशा में कौन सा केंद्र बना हुआ कितनी दूरी पर है साइनेज बोर्ड पर यह आवश्यक लिखा हो जिससे कि श्रद्धालुओं को किसी से जानकारी लेने के लिए परेशान होना ना पड़े साइनेज बोर्ड के आधार पर श्रद्धालु अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच जाएं और कावड़ मार्ग के सभी हैंडपंप सुचारु रुप से संचालित रहे जिन स्थानों पर शिविर लगाए जाएं उनके पास पानी का टैंक ,टॉयलेट की व्यवस्था ,चिकित्सा व्यवस्था, हेल्पलाइन नंबर डिस्प्ले हो जिससे कि एक स्थान पर ही व्यक्ति अपनी आवश्यकतानुसार सुविधाओं का लाभ ले सके जिससे कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की की कावड़ मार्ग में समस्या ना आए । किसी भी बिजली के खंबे के पास शिविर ना लगाए जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी खाद सुरक्षा विभाग का सर्टिफिकेट अवश्य हो शिविर में काम करने वाले व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन हो शिविर के पास टॉयलेट की व्यवस्था डस्टबिन की व्यवस्था आदि व्यवस्था होनी चाहिए ।
जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर जर्जर तार ,जर्जर पोल है उन्हें तत्काल परिवर्तित किया जाए और जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर की बैरिकेडिंग की जाए कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले पोल पर पन्नी लगाई जाए प्रकाश व्यबस्था का बिशेष ध्यान दिया जाए।
खाद सुरक्षा विभाग को निर्देश दिए कि प्रत्येक दुकान पर रेट लिस्ट लगी हो ,रेट लिस्ट का निर्धारण करें शिविरों पर वृहद स्तर पर चेकिंग की जाए किसी भी मीट की दुकान को खोलने की अनुमति नहीं दी जाए कावड़ मार्ग पर पढ़ने वाली समस्त शराब की व मीट की दुकान पूर्णत बंद रहेंगी ,जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन स्थानों पर चिकन की दुकान है चिकन डिस्प्ले बोर्ड को भी कपड़े के माध्यम से कवर किया जाए जिससे कि वह पढ़ने में ना आए। कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारु रुप से संचालित रहे।
जिलाधिकारी ने मेला समिति को निर्देश दिए कि सड़क पर दुकान ना लगे सड़क पर आवागमन होगा और कावड़िया रहेंगे दुकानों के लिए अलग जगह चिन्हित करें पार्किंग की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए और वैलेंटीयर एक ड्रेस में हो और सभी का पुलिस सत्यापन हो।
जिलाधिकारी ने कहा कांवड़ मार्ग पर टेक्नोलॉजी को बढ़ावा दिए जाने के लिए भी मैपिंग व्यवस्था की जाएगी जिससे कि श्रद्धालु को पता चल सके कि कितने स्थान पर क्या केंद्र है जगह-जगह श्रद्धालुओं को साइन बोर्ड भी लगे मिलेंगे और हेल्पलाइन नंबर भी लगे होंगे बागपत में आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत होगा और उन्हें जिला प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक सुविधा दिए जाने के प्रयास रहेंगे बागपत की पहचान है पुरा महादेव मंदिर उसे और अधिक से अधिक श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनाया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कहा समस्त थाना अध्यक्ष व पुलिस क्षेत्राधिकार अपने-अपने क्षेत्र के डीजे संचालक शिविर संचालकों के साथ बैठक कर ले कावड़ मार्ग से जुड़े हुए बिंदुओं पर आवश्यक चर्चा करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा,अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर कुमार, समस्त एसडीएम ,समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

देहरादून: मुख्य सचिव ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण स्मरण किया।

rktvnews

राजस्थान बनेगा ‘सुजलाम सुफलाम’, डबल इंजन सरकार राजस्थान के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

rktvnews

देवघर:राज्य स्तरीय खादी प्रदर्शनी का अपर समाहर्ता व अनुमंडल पदाधिकारी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री कृषक प्रोन्नति योजना में धान पर 4 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर मिलेगा अतिरिक्त लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भारत संपर्क – देश के युवाओं से संवाद: केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आईआईटी दिल्ली में छात्रों से बातचीत की।

rktvnews

ओबीसी मोर्चा भोजपुर के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता जननायक कर्पूरी जी का जन्मदिन मनाने पहुंचे पटना!कर्पूरी जी को भारत रत्न से विभूषित करना गौरव की बात:हरेंद्र सिंह चंद्रवंशी

rktvnews

Leave a Comment