RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

झारखंड:मतदाता सूची के पुनरीक्षण में राजनीतिक दलों से सहयोग अपेक्षित : के. रवि कुमार

नए मतदान केंद्रों की आवश्यकता सूची संबंधित जिला निर्वाचन पदाधिकारी को यथाशीघ्र उपलब्ध कराएं राजनीतिक दल।

राजनीतिक दल मतदाताओं से प्राप्त शिकायतों की सूची ससमय उपलब्ध कराएं जिससे समय रहते उनका समाधान किया जा सके।

RKTVNEWS/राँची(झारखण्ड )24 जून।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने निर्वाचन सदन में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनसे मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में अपेक्षित सहयोग की अपील की। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों को लोकसभा निर्वाचन के शांतिपूर्ण समापन की बधाई देते हुये आगामी विधानसभा चुनाव एवं मतदाता पुनरीक्षण सम्बंधी गतिविधियों में उनके अपेक्षित सहयोग हेतु आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के मामलों में विगत लोकसभा निर्वाचन में पहले से कमी आयी है। राजनीतिक दल अपने कार्यकर्त्ताओं के बीच इसके नियमों का उचित प्रचार प्रसार करते हुए इसके अनुपालन में सहयोग करें।
श्री कुमार ने कहा कि राज्य में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत बीएलओ घर घर जा कर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में राजनीतिक दलों से अपेक्षा है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करें साथ ही यदि उनके पास मतदाताओं से प्राप्त शिकायतें है उसकी सूची ससमय उपलब्ध करायें, जिससे समय रहते उनका समाधान किया जा सके।
उन्होंने कहा कि 1500 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्र, दूरस्थ मतदान केंद्रों एवं शहरी क्षेत्र की सोसाईटीज के मामलों में नए मतदान केंद्र बनाये जा सकते है। इस बावत उन्होंने राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि ऐसे क्षेत्रों में यदि कोई नए मतदान केंद्र निर्माण की आवश्यकता प्रतीत होती है तो वे उसकी सूची अविलम्ब अपने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को उपलब्ध कराएं।
इस अवसर पर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के ओएसडी गीता चौबे, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

केंद्र सरकार ने कपास पर आयात शुल्क छूट की सीमा 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ाई।

rktvnews

दरभंगा नगर निगम के वार्ड नंबर 05 में आयोजित किया गया कार्यशाला-सह-कांउसिलिग कार्यक्रम।

rktvnews

स्टेट एंपावर्ड कमेटी की 42 वीं बैठक – उद्योगों का राज्य में निवेश के लिए स्वागत – मुख्य सचिव

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 जुलाई 25

rktvnews

मध्यप्रदेश को विकास में टाप पर ले जाने की गारंटी मोदी की है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

rktvnews

लोकमाता देवी अहिल्याबाई राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति के अमूल्य योगदान का प्रतीक : प्रधानमंत्री

rktvnews

Leave a Comment