RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

उज्जैन:गऊघाट से लेकर कर्क राज घाट तक का कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने किया निरीक्षण।

सिंहस्थ के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधाओं के अनुरूप घाटों का निर्माण करने के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)19 जून।कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने आज गऊघाट से कर्कराज घाट तक निरीक्षण कर जल संसाधन विभाग द्वारा घाट निर्माण के संबंध में दिए गए प्रस्ताव का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को सिंहस्थ 2028 के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए घाटों पर सीढ़ियों के निर्माण , प्लेटफॉर्म निर्माण, बैठक आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शनि मंदिर से लेकर नागदा बायपास तक घाटों में निर्धारित दूरी पर अप्रोच भी बनाएं जाए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग मयंक सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग मयंक सिंह ने बताया कि सिहंस्थ के दृष्टिगत शनि मंदिर के पास से नागदा बाईपास तक जहां घाट नहीं हैं वहां भू अर्जन की राशि सहित लगभग 893.83 करोड़ की लागत से घाट निर्माण किया जाएगा। जिसकी लंबाई लगभग 29 मीटर, चौड़ाई 28.40 मीटर और ऊंचाई 5.85 मीटर प्रस्तावित की गई है।

Related posts

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में ईद मिलाद-उन-नबी,अनन्त चतुर्दशी एवं विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

सारण:प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक।

rktvnews

बक्सर:एकलव्य राज्य आवासीय वॉलीबॉल (बालक) प्रशिक्षण केन्द्र बक्सर के संचालन समिति की बैठक।

rktvnews

पटना:संसार भर के नेत्रहीनों और बधिरों की महान प्रेरणा-स्रोत हैं लेखिका हेलेन केलर: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

सारण:उप विकास आयुक्त सारण प्रियंका रानी एवं सभी वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में बनियापुर प्रखंड के ग्राम- कोलहुआ सहाजितपुर में जनसंवाद कार्यक्रम।

rktvnews

गिरीडीह:बाल विवाह मुक्त झारखंड एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment