RK TV News
खबरें
Breaking News

मोतिहारी:राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने की बैठक।

RKTV NEWS/मोतिहारी (बिहार)18 जून।जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवराज त्रिपाठी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-सह- सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चम्पारण राजेश कुमार दुबे की उपस्थित में आगामी 13 जुलाई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बानने के लिए जिला के वरीय अधिवक्ता गण एवं बीमा कंपनियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। सचिव डालसा राजेश कुमार दुबे ने बताया कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के तत्वाधान में दिनांक 13.07.2024 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर मोतिहारी में किया जायेगा जिसमें सुलहनीय वादों का निष्पादन आपसी समझौते के आधार पर किया जायेगा। सुलहनीय वादों यथा आपराधिक मामले दिवानी मामले, दुर्घटना बीमा दावा, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भू-अधिग्रहण, राजस्व बिजली पानी एवं अन्य विपत्र से संबंधित एनआई एक्ट 138 के अन्तर्गत दर्ज केस, बैंक ऋण, कर्मचारियें के वेतन एवं पेंशन से संबंधित विवादित मामलों का निपटारा सुलह- समाझौते के आधार पर किया जायेगा। संबंधित पक्षकार इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने विवादों को राष्ट्रीय लोक अदालत में बिना खर्च बिलकुल मुफ्त में तत्काल समाप्त करा सकते हैं।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि बीमा कंपनियों के पदाधिकारी ऐसे सभी मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में लाये ताकि इसका निःशुल्क समाधान किया जा सके। पदाधिकारी आपस में समन्वय बनाकर एवं लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करेंगे तो अधिक से अधिक वादो को सुलह कराने में सहुलियत रहेगी। जिला के वरीय अधिवक्तागण को राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग करने की बात कही गई।
बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा सचिव डालसा के साथ वरीय अधिवक्ता गण एवं बीमा कंपनियों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की महावारी बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में ₹ 53.43 करोड़ की लागत के पुलिस लाइन, प्रशासनिक भवनों, बैरको एवं आवासीय भवनों का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया।

rktvnews

डीएवाई-एनआरएलएम ने महिला स्वयं सहायता समूहों को सेवा क्षेत्र उद्यमों में शामिल कर ‘लखपति दीदी बनाने’ के विषय पर कार्यशाला आयोजित की।

rktvnews

भारत की तितलियों और पतंगों (लेपिडोप्टेरा) पर एक एक सचित्र मार्गदर्शिका।

rktvnews

गिरीडीह:नये ड्राइविंग लाइसेंस कैंडिडेट को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक एवं ली गई ड्राइविंग टेस्ट।

rktvnews

पिथौरागढ़: विजय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment