RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : योग दिवस की तैयारियां हुई प्रारंभ, प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल होंगे बलौदाबाजार के मुख्य अतिथि।

RKTVNEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)18 जून।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां आज से प्रारंभ कर दी गई है। इस सिलसिले में बलौदाबाजार – भाटापारा कलेक्टर दीपक सोनी ने सम्बंधित जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी को शत प्रतिशत सुनिश्चित करनें के निर्देश दिए है।
श्री सोनी ने बताया की पूर्व की तरह ही नवीन मंडी परिसर में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमे जिले के प्रभारी प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने कहा स्कूली बच्चे निर्धारित स्थल में पहुँचे यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी की है।
मौके पर पेयजल,मेडिकल, जनरेटर, विघुत,पार्किंग,गद्दा,टाट पट्टी जैसे व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है। इसके लिए विभागवार जिम्मेदारी तय कर दी है। जिसमे मुख्य रूप से मंच एवं साउंड सिस्टम लोक निर्माण विभाग,पेयजल एवं साफ सफाई नगर पालिका बलौदाबाजार, स्वल्पाहार खाद्य विभाग, पानी पीएचई, योग प्रशिक्षण आयुष, शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग समन्वय कर एवं मंच संचालन शिक्षा विभाग शामिल है।
गौरतलब है कि विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जायेगा। जिसमे अधिकारियों को सुबह 6.30 बजे तक उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

Related posts

भोजपुर: लापता युवक की लाश नदी से बरामद।

rktvnews

भोजपुर:सासाराम-आरा-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य का जिला पदाधिकारी भोजपुर ने किया निरीक्षण।

rktvnews

संविधान-स्थगित बस्तर : जहां रघु मीडियामी के लोकतांत्रिक अधिकार खत्म हो जाते हैं!

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने सेफर इंटरनेट डे पर आयोजित कार्यशाला का किया शुभारंभ।

rktvnews

चितौड़गढ़:आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों को अपराध की जानकारी करनी होगी सार्वजनिक- समाचार पत्र व टीवी चैनल्स में तीन बार देनी होगी सूचना!10 नवंबर से 23 नवंबर 2023 तक 3 बार करना होगा प्रकाशन/प्रसारण।

rktvnews

भोजपुर:बिजली के तार से सटते ही कंटेनर में भड़की लपटें,ड्राइवर की दर्दनाक मौत।

rktvnews

Leave a Comment