RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: भोजपुर पुलिस ने हत्याकांड में संलिप्त दो अपराधियों को किया गिरफ्तार।

गिरफ्तार अपराधियों संग भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)18 जून। भोजपुर पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए मुफ्फसिल थानान्तर्गत हत्या के कांड में संलिप्त 02 अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है।
विदित हो की वादी तेजनारायण सिंह, पे०-स्व० जय शरण सिंह. ग्राम-छोड़पोखर, थाना-उदवंतनगर, जिला-भोजपुर दिनांक-20.05.2024 को समय 04:30 बजे अपने दरवाजे पर अपने पुत्र पिन्टु कुमार के साथ बैठा हुआ था, उसी समय संतोष कुमार यादव, पे० लालबाबु यादव, ग्राम-डिलीयों, थाना-उदवंतनगर, जिला-भोजपुर वादी के दरवाजे पर आया एवं वादी के पुत्र पिन्टु कुमार को यह कहकर बुलाकर ले गया कि निरज कुमार चौधरी जिसके साथ जमीन का एग्रीमेंट किये हैं बातचीत करने के लिए बुला रहे हैं। वादी के पुत्र को जब संतोष कुमार यादव साथ लेकर जा रहे थे तो उसके साथ अशोक कुमार, पिता श्रवण सिंह भी पीछे-पीछे गये। वादी के पुत्र को नीरज कुमार यादव लेकर करबा बगीचा में पहुँचा जहाँ पूर्व से ही नीरज कुमार चौधरी, पे०-अशोक चौधरी, ग्राम-केशवपुर बकरी एवं उसके मामा का लड़का नाम-नामालूम मौजूद थे और वहीं सभी मिलकर खाने-पीने वाली पार्टी करने लगे, इसी क्रम में जमीन की खरीद-बिकी को लेकर हुए विवाद में निरज चौधरी के द्वारा वादी के पुत्र पिन्टु कुमार को पिस्तौल से गोली फायर कर दिया, गोली लगने से वादी के पुत्र की मृत्यु घटना स्थल पर हीं हो गयी। इस संबंध में वादी के द्वारा दिये गये लिखित आवेदन के आधार पर आरा मुफस्सिल थाना कांड सं0-150/24, दिनांक-21.05.2024, धारा-302/120 (बी) / 34 भा०द०वि० दर्ज किया गया। उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पु०नि० राजीव कुमार सिन्हा, पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, आरा मुफस्सिल थाना के नेतृत्व में पु०अ०नि० विनोद कुमार, प्र०पु०अ०नि० राम कुमार, प्र०पु०अ०नि० प्रीति कुमारी, पु०अ०नि० अजीत कुमार, सभी मुफस्सिल थाना, डी०आई०यू० टीम तथा थाना के शस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा आसूचना संकलन/तकनीकी आसूचना के आधार पर दिनांक-17.06.2024 को रात्रि में समय करीब 20:00 बजे रेलवे सटेशन, आरा के बाहर से उक्त कांड में संलिप्त अभियुक्त निरज चौधरी उर्फ अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया तथा पूछताछ के कम में इसके निशानदेही के आधार पर उक्त कांड में संलिप्त 01 अन्य अभियुक्त

रॉकी कुमार (निरज चौधरी के मामा का लड़का) को इनके घर सितुहारी, थाना-नारायणपुर से रात्रि में करीब 01:30 बजे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी

(i) निरज चौधरी उर्फ अमित कुमार, पे० अशोक चौधरी, सा०-केशोपुर बकरी, थाना-उदवंतनगर, जिला-भोजपुर

(ii) रॉकी कुमार, पे०-संजय कु० तिवारी, सा०-सितुहारी, थाना-नारायणपुर, जिला-भोजपुर

Related posts

भोजपुर: पूर्ववर्ती छात्र संघ और शाहाबाद सिविल सोसाइटी के तत्वावधान में मना वीकेएसयू का 34वां स्थापना दिवस।

rktvnews

भोजपुर: नहीं रुक रहे रघुपति के कदम,बारिश में भी किया जनसमपर्क।

rktvnews

भोजपुर:जल संरक्षण पर जगजीवन महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

स्टार स्टुडियोज़ और सिने1 स्टुडियोज़ की ज़बरदस्त धमाकेदार थ्रिलर फिल्म ‘अपूर्वा’ 15 नवम्बर को डिज़्नी+हॉटस्टार पर होने जा रही है रिलीज़।

rktvnews

इंदौर:भागीरथपुरा क्षेत्र में पेयजल एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का कलेक्टर एवं निगम आयुक्त ने लिया जायजा।

rktvnews

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment