RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

पीवीसी और वेतन विसंगति के सवाल पर असहयोग चलता रहेगा:प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)9 अक्टूबर।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर मुख्यालय आरा के मुख्य द्वार कर्मचारियों द्वारा असहयोग कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय मुख्यालय, स्नातकोत्तर और स्थानीय कालेज के कर्मचारी भी सहयोगी है। इस कारण से विश्वविद्यालय के तमाम पदाधिकारियो के कार्यालय बंद है तथा सभी कार्य ठप्प हो गये है।इस बाबत प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह ने बताया कि राज्य सरकार, उच्च शिक्षा विभाग और वि.प्रशासन तक सभी कर्मचारियों को प्रताड़ित करने में लगे रहते हैं,अपनी बहादुरी समझते हैं। पीवीसी अर्थात पे वेरिफिकेशन सेल यह राज्य सरकार द्वारा वेतन निर्धारण के लिए गठित समिति वर्षों से कार्यरत है, लेकिन आज तक वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अंतर्गत 17 महाविद्यालय के कर्मचारियों का आज तक फिक्सेशन नहीं कर सकी। जिसका हुआ भी उसमें भी अनेक त्रुटियां हैं जिसके चलते कर्मचारी परेशानियों से जूझ रहे हैं। प्रोन्नति का कोई लाभ नहीं मिल रहा है ,एसीपी,एमएसीपी का लाभ बाधित है, जून के बाद से कर्मचारियों का पेंशन नहीं आया है। इसके लिए राज्य सरकार से कई बार समझौता भी हुए लेकिन आज तक कोई फलाफल प्राप्त नहीं हो रहा है यही कारण है कि कर्मचारी महासंघ द्वारा असहयोग आंदोलन फिलहाल 14 अक्टूबर तक चलते रहेगा।
इश्क मौके पर चितरंजन सिंह उदय शंकर ओझा पवन कुमार मुनमुन तिवारी मनोज कुमार श्रीवास्तव अभिमन्यु कुमार अभिजीत कुमार सुमन झा संजय सिंह मयंक तिवारी अखिलेश कुमार राजीव कुमार जयेश कुमार आदि अनेकों उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने गुजरात के अहमदाबाद में गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया।

rktvnews

सांसद सह केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने एनएचएआई प्रतिनिधियों संग कार्यों और प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

चतरा:01 और 02 अगस्त को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में आयोजित होगा आकांक्षा हाट एवं कृषि उद्यम मेला – 2025

rktvnews

भोजपुर:गड़हनी फुटबॉल क्लब 3-0 से विजयी।

rktvnews

शिक्षकों के सहभाग से ही भारत बनेगा विश्व गुरु- प्रो० सच्चिदानंद जोशी

rktvnews

भोजपुर:डीएम ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण सहित सभी लोक-कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment