RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 13 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया।

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम- 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता; सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहेंः जिला पदाधिकारी

RKTV NEWS/सारण(छपरा)15 जून।जिलाधिकारी, सारण अमन समीर के द्वारा आज कार्यालय कक्ष से बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई की गई और शिकायत का निवारण किया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा आज लोक शिकायत के कुल 13 मामलों की सुनवाई की गई जिसमें 07 मामलों पर अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया तथा शेष 06 मामलों में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी अमन समीर ने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है। लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें।

Related posts

दुमका:उपायुक्त के निर्देश पर अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई – ट्रैक्टर समेत 100 CFT बालू जप्त।

rktvnews

वियतनाम के प्रधानमंत्री के साथ प्रधानमंत्री की बैठक।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव की नये साल में छोटे दुकानदारों को सौगात।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में नगर भवन प्रबंध समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने सुनी जनता की समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment