RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी चंपारण:13 जुलाई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का अयोजन।

RKTVNEWS /पूर्वी चंपारण ( मोतीहारी)14 जून। जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवराज त्रिपाठी के निदेश के आलोक में अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-सह- सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चम्पारण राजेश कुमार दुबे की अध्यक्षता उनके कार्यालय कक्ष में गुरुवार को आगामी 13 जुलाई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बानने के लिए जिला प्रशासन के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। सचिव डालसा श्री राजेश कुमार दुबे ने बताया कि बिहार राज्य बिधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के तत्वाधान में दिनांक 13.07.2024 को पूर्वाह्न 10:30 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर मोतिहारी में किया जायेगा जिसमें सुलहनीय वादों का निष्पादन आपसी समझौते के आधार पर किया जायेगा। सुलहनीय वादों यथा आपराधिक मामले दिवानी मामले, दुर्घटना बीमा दावा, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भू-अधिग्रहण, राजस्व बिजली पानी एवं अन्य विपत्र से संबंधित एनआई एक्ट 138 के अन्तर्गत दर्ज केस, बैंक ऋण, कर्मचारियें के वेतन एवं पेंशन से संबंधित विवादित मामलों का निपटारा सुलह- समाझौते के आधार पर किया जायेगा। संबंधित पक्षकार इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने विवादों को राष्ट्रीय लोक अदालत में बिना खर्च बिलकुल मुफ्त में तत्काल समाप्त करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सभी विभागीय पदाधिकारी ऐसे सभी मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में लाये ताकि इसका निःशुल्क समाधान किया जा सके। पदाधिकारी आपस में समन्वय बनाकर एवं लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करेंगे तो अधिक से अधिक वादो को सुलह कराने में सहुलियत रहेगी।
बैठक में सचिव डालसा के साथ प्रभारी पदाधिकारी, सर्टिफिकेट ऑफिसर, विधि शाखा, श्रम अधीक्षक, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, वाट एवं माप पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

सारण सांसद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक।

rktvnews

भोपाल:अखिल भारतीय कला मंदिर, भोपाल के अमृत महोत्सव आयोजन की शुरुआत बीस सदस्यीय साहित्यकार दल द्वारा ललरिया (बेरसिया) ग्राम भ्रमण से हुई।

rktvnews

रायपुर : ‘छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023‘ :पहले चरण के लिए 4515 सेवा मतदाताओं को जारी हुआ इलेक्ट्रॉनिक डाक मतपत्र

rktvnews

इंदौर:मस्कुलर डिस्ट्राफी से पीड़ित दिव्यांगजनों के उपचार और अन्य मदद के लिये सेंटर प्रारंभ।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने एनसीसी पूर्व छात्र संघ की शासी परिषद बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment