RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रतिभा सम्मान समारोह एवं करियर काउंसलिंग में हजारों विद्यार्थियों ने लिया भाग।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 जून।मालती तकनीकी एवं सामाजिक कल्याण संस्थान डॉ. पीसी निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र एवं श्री महादेव ज्ञान सॉल्यूशन फाउंडेशन द्वारा आयोजित “प्रतिभा सम्मान समारोह एवं निःशुल्क करियर काउंसलिंग कार्यक्रम” का भव्य आयोजन डॉ पीसी के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के सचिव सत्य प्रकाश ,निदेशक डॉ विकास कुमार श्री महादेव ज्ञान के निर्देशक साकेत कुमार ,मुकेश सिंह, विवेक शाह एवं सिल्वर ऑक्स के निर्देशक ,जनरल असिस्टेंट,काउंसलर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए करियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।सभी सफल छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई।
कुशल युवा कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त पर विशाखा कुमारी, पीयूष कुमार, अंजली कुमारी, वंदना कुमारी रश्मि गुप्ता द्वितीय स्थान – अनन्या कुमारी, अनन्या राज ,अनुराधा कुमारी, आयुष कुमार शर्मा , श्वेता ,खुशबू कुमारी ,शगुन कुमारी ,संयम शाह, संतोष कुमार ,शशि कुमार सोनी, सिद्धार्थ कुमार,परी कुमारी, नैंसी, हर्षिता, ईशा कुमारी, जैनभी खातून रागिनी, प्रगति ,गौरी कुमारी केसरी, मधु कुमारी मंगली कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रिंस राज, प्रीतम कुमार, राहुल कुमार, रोहित कुमार इन सभी को विशेष उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।अपने संबोधन में डॉ. विकास कुमार ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल डिग्री ही नहीं बल्कि तकनीकी एवं व्यावहारिक कौशल भी आवश्यक है।
सत्यप्रकाश ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे बड़ा माध्यम है। निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
सफल आयोजन में विवेक ,वैभव कुमार, दुर्गावती कुमारी, सांभवी, आशा कुमारी, रोहित कुमार, अमन कुमार, अरिहंत कुमार एवं प्रमोद जी का योगदान रहा।

Related posts

भोजपुर:राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा योग दिवस पर एक सप्ताह का लगेगा योग शिविर : समन्वयक साधना रावत

rktvnews

रक्षा मंत्री और अमेरिकी रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत में व्यापक रक्षा और रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।

rktvnews

छत्तीसगढ़:रायपुर : महामाया एयरपोर्ट दरिमा ऊँची उड़ान के लिये तैयार, हवाई नक्शे से जुड़ा अंबिकापुर।

rktvnews

खान मंत्रालय ने खनन और खनिज प्रसंस्करण में अनुसंधान एवं नवाचार प्रोत्‍साहन के लिए खनन स्टार्ट-अप वेबिनार आयोजित किया।

rktvnews

भोजपुर:विद्यार्थियों के लिए नई शिक्षा नीति में शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आवश्यक :प्रो. संजय कुमार

rktvnews

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के 105वें स्थापना दिवस पर एनईपी-2020 के क्रियान्वयन पर मंथन।

rktvnews

Leave a Comment