RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

गढवा:अंतरराष्ट्रीय बेटी बचाओ दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन।

गढ़वा/झारखंड 11 अक्टूबर। आज अंतरराष्ट्रीय बेटी बचाओ दिवस (11 अक्टूबर) की पूर्व संध्या पर R.K.V.S (B.Ed.) कॉलेज रेहला रोड गढ़वा कैम्पस में कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त शेखर जमुआर कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही सिविल सर्जन डॉ अवधेश सिंह एवं R.K.V.S संस्थान के निदेशक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निबंध, क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य- ‘बेटी बचाओ, भ्रूण हत्या रोको, बच्चों के और महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा को समाप्त करो’, इस विषय पर संस्थान के बच्चें भाग लिए जिन्हें पुरुस्कृत भी किया गया। उपायुक्त, सिविल सर्जन, DPM/ DPC NHM गढ़वा, संस्थान के निदेशक, संस्थान के प्रमुख और संस्थान के बच्चें ने इस अवसर पर अपने विचार साझ किए, बच्चों के विवाह को समाप्त करने, भ्रूण हत्या को रोकने और बच्चों और महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा के बारे में छात्रों द्वारा बनाए गए पोस्टर ऑडिटोरियम में प्रदर्शित किए गए, जिसे उपायुक्त एवं अन्य अधिकारी के द्वारा देखा एवं सराहा गया। मौके पर संकल्प भी ली गई, कहा गया कि इस दिन के महत्व को समझते हुए, हम यह सुनिश्चित करने का संकल्प लेते हैं कि हम बेटियों के प्रति समर्थन और संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हैं और उन्हें समाज में बराबरी और सुरक्षा का मौका प्रदान करते हैं। हम इस संदेश को फैलाने का संकल्प लेते हैं कि हम सभी बेटियों के सबसे अच्छे शिक्षक, माता-पिता और समाज के सदस्य हैं और हमें उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सच्चे समर्थन की आवश्यकता है। इस अद्वितीय दिन पर, हम समाज को जागरूक करते हैं कि बेटियों को उनके सपनों की पूर्ति करने का मौका दिया जाना चाहिए और हमें सभी मिलकर उनके उत्थान और सशक्तिकरण का समर्थन करना होगा। इस महत्वपूर्ण संदेश को बढ़ावा देने के लिए इस प्रतियोगिता और समारोह को सफलतापूर्ण बनाने को लेकर उपायुक्त ने सभी भागीदारों के प्रति आभार व्यक्त किया। समाज में बेटियों के महत्व को समझने और उनके भविष्य को सशक्त बनाने के लिए सभी का साथ को उपायुक्त द्वारा महत्वपूर्ण बताया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपायुक्त, सिविल सर्जन, निदेशक RKVS, समेत स्वास्थ्य विभाग के डीपीसी जेवियर एक्का, डॉ. चंद्रदीप, कुमार शुभम, आशीष कुमार आदि मौजूद थे।

Related posts

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो पहुंचे जीएल पब्लिक स्कूल कनीना।

rktvnews

भोजपुर:अभाविप का दक्षिण बिहार प्रांत अधिवेशन को ले महाराजा कॉलेज में अधिवेशन स्थल का हुआ भूमि पूजन।

rktvnews

भोपाल:स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो रही है सराहना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

उप-राष्ट्रपति 7 अप्रैल, 2024 को गया, बिहार का दौरा करेंगे।

rktvnews

चतरा: मंत्री सत्यानन्द भोक्ता जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल! लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों, दिव्यांग लाभुकों के बीच उपकरण व सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों के बीच किया स्वीकृति पत्र का वितरण।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री दशहरा मोहत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।

rktvnews

Leave a Comment