RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: कांग्रेस कार्यालय में नव निर्वाचित सांसद सुदामा प्रसाद का किया गया अभिनंदन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जून।बुधवार को आरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र इंडिया गठबंधन (भा.क.पा.माले) के नवनिर्वाचित सांसद का० सुदामा प्रसाद की अभूतपूर्व जीत पर पार्टी कार्यालय शहीद भवन में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष अशोक राम ने किया। अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधान पार्षद डॉ अजय कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित सांसद का. सुदामा प्रसाद को सर्वप्रथम अंग-बस्त्र के साथ-साथ बुके देकर समानित किया। बाद में अभिनंदन समारोह को सम्बोधित करते हुए डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि का. सुदामा जी ने इस लोकसभा से ऐसे नेता को शिकस्त दिया है जो अहंकार के मद में मदमस्त हो चुका था। जनता का निर्णय की जितनी भी प्रशंसा की जाय कम है। अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित करते हुए भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष हम सबों के सर्वमान्य नेता श्री राहुल गांधी जी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि का.सुदामा प्रसाद जन-मानस के सर्वग्राह नेता है। इनके कुशल ब्यक्तित्व और सौम्य ब्यवहार का नतीजा रहा कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में इन्हें हर वर्ग से अभूतपूर्व सहयोग और समर्थन प्राप्त हुआ है। आगे उन्होंने निवर्तमान सांसद का. सुदामा प्रसाद जी को पूरी तरह से आश्वस्त किया कि चाहे किसी भी तरह की चुनौती हो जिला कांग्रेस परिवार हर-सम्भव साथ के खड़ा है और सदैव रहेगा। अभिनंदन समारोह में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया।
बैठक में जिला अध्यक्ष अशोक राम, पूर्व विधान पार्षद डॉ अजय कुमार सिंह, शिव कुमार सिंह, घनश्याम उपाध्याय, सत्य प्रकाश राय, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, राजद जिला अध्यक्ष वीरबल यादव, दिलराज प्रीतम, अशोक यादव, रज़ी अहमद, आलोक रंजन, वरीय अधिवक्ता प्रमोद राय, श्रीधर तिवारी, सत्य नारायण लाल, घनस्याम चौधरी, राकेश त्रिपाठी, रविन्द्र कुमार रवि, डॉ शिव नाथ पासवान, आशुतोष ठाकुर सहित सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

वैशाली: डीएम ने तीन राजस्व कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित।

rktvnews

जांजगीर-चांपा : जिले में केले की वाणिज्यिक फसल से किसान हो रहे समृद्ध।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 अगस्त 25

rktvnews

चतरा:नगर परिषद आम निर्वाचन–2026 को लेकर समाहरणालय में हुआ रेंडमाइजेशन।

rktvnews

कार व पिकअप की टक्कर मे महिला की मौत,पति व बच्चियों समेत चार जख्मी।

rktvnews

आजमगढ़ में विश्व गौरैया दिवस पर बिटिया की विदाई पुस्तक का लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment