RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्र ने बाबा साहेब डॉ. बी. आर. अंबेडकर को उनकी 133वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/ नयी दिल्ली,14 अप्रैल। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्र की तरफ से भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. बी. आर. अंबेडकर को उनकी 133वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति ने आज सुबह दिल्ली में संसद भवन परिसर के संसद भवन लॉन में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने भी भारतीय संविधान के जनक डॉ. अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों और गणमान्य नेताओं ने भी डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस समारोह का आयोजन सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने किया था।

Related posts

वरिष्ठ नागरिक – कलाकार और पत्रकारों सहित परीक्षार्थियों को मिले रेलवे रिजर्वेशन में छूट: सुदामा प्रसाद

rktvnews

04 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलक्टर और विधायक ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों का निरीक्षण।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारी के प्रथम चरण के प्रशिक्षण की हुई शुरुआत।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि क्षेत्र में 35,440 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली दो प्रमुख योजनाओं का शुभारंभ किया।

rktvnews

वैशाली:जिले में स्वीप गतिविधि अंतर्गत सभी प्रखंडों में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment