RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाकपा(माले) की जीत संविधान, लोकतंत्र और भोजपुर की जनता की है जीत: कुणाल

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 जून ।भाकपा(माले) के राज्य सचिव कुणाल ने आरा और काराकाट संसदीय सीटों और अगिआंव विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा(माले) प्रत्याशियों क्रमशः सुदामा प्रसाद, राजाराम सिंह और शिवप्रकाश रंजन कि जीत देश के संविधान और लोकतंत्र और भोजपुर के जनता की जीत कहा है।
उन्होंने कहा कि नालंदा संसदीय सीट पर भी पार्टी के युवा प्रत्याशी संदीप सौरभ के पक्ष में जोशीला चुनाव अभियान चलाया गया लेकिन हमें जीत हासिल नहीं हो पायी।
उन्होंने कहा कि तीनों सीटों पर आखिरी चरण में मतदान हुआ और विपरीत मौसम में भी भारी तादाद में चुनाव प्रचार में शामिल होकर, आर्थिक सहयोग देकर और सर्वोपरि मतदान केंद्रों पर पहुंच अपना बेशकीमती मत देकर लोगों ने पार्टी प्रत्याशियों को जो समर्थन दिया वह आविस्मरणीय रहेगा।
उन्होंने राजद, कांग्रेस,वीआइपी, आप, भाकपा, माकपा समेत इंडिया गठबंधन के तमाम दलों व नेताओं तथा विभिन्न तबकगत व सामाजिक संगठनों से मिले समर्थन के प्रति भी आभार जताया है।

Related posts

गोस्वामी तुलसीदास युग प्रवर्तक कवि :प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

पटना:राहुल गांधी ने पेश किए चुनावी धांधली के ठोस सबूत : दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

बिहार: भोजपुर: महिला कॉलेज की प्रोफेसर द्वारा नरेंद्र मोदी के विदेश नीति पर लिखित पुस्तक का नई दिल्ली में विमोचन।

rktvnews

गढवा:सांसद, पलामू लोक सभा क्षेत्र की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश विद्युत कंपनियों के कार्मिकों/पेंशनरों और उनके आश्रितों को मिलेगा स्वास्थ्य योजना का लाभ।

rktvnews

भोजपुर:विश्वविद्यालय महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव मिले : अध्यक्ष फुटाब

rktvnews

Leave a Comment