RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:हीट वेव को लेकर उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक।

अधिकारियों की बैठक लेती उपायुक्त मोनिका गुप्ता।

RKTV NEWS/नारनौल(हरियाणा)01 जून। हीट वेव को लेकर उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अत्यधिक गर्म के चलते मनुष्य व पशु-पक्षियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की तथा भविष्य के लिए रणनीति तैयार की।
डीसी ने कहा कि कई दशकों बाद इतनी भीषण गर्मी पड़ी है। ऐसे में अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि हमें केवल मनुष्य के लिए ही नहीं बल्कि पशु पक्षियों के लिए भी पानी के पर्याप्त इंतजाम करने होंगे।
सबसे पहले उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह यह सुनिश्चित करें कि किसी भी गांव में पेयजल की किल्लत ना रहे। अगर जरूरत पड़े तो तुरंत टैंकरों के माध्यम से सप्लाई की जाए। उन्होंने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में जन स्वास्थ्य विभाग के 52 टैंक हैं, जिनमें 6 हजार लाख लीटर पानी को स्टोर करने की क्षमता है। वहीं जिला में 1273 ट्यूबवेल है, जिनके जरिए भी पेयजल की सप्लाई की जा रही है। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि 2 जून के बाद नहर बंद हो जाएगी। ऐसे में यह सुनिश्चित करें कि अगर जरूरत पड़े तो पहले से ही राशनिंग शुरू की जाए।
बिजली विभाग द्वारा बिजली सप्लाई के संबंध में समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में पिछले वर्ष की तुलना में 12 लाख यूनिट प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले साल इसी सीजन के दौरान 48 लाख यूनिट प्रतिदिन खपत थी जबकि इस बार यह खपत 60 यूनिट लाख प्रतिदिन तक पहुंच गई है। इसके बावजूद बिजली निगम लगातार सप्लाई को सुचारू रखने के प्रयास कर रहा है।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि वह यह सुनिश्चित करें कि सीएचसी व पीएचसी स्तर तक ओआरएस के पैकेट तथा डायरिया से संबंधित दवाइयां हर हाल में उपलब्ध रहें। इनकी कमी किसी भी सूरत में नहीं रहनी चाहिए।
उन्होंने रेड क्रॉस को निर्देश दिए कि वह मुख्य जगहों पर जरूरत के अनुसार प्याऊ लगाना सुनिश्चित करें ताकि राहगीरों को पानी की समस्या ना हो। उन्होंने सामाजिक संगठनों से भी आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक प्याऊ लगाएं।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि गांव में पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी हो। वही नागरिकों को भी पशु व पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने गर्मी को देखते हुए पशुपालन विभाग द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में भी जानकारी ली।
इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा, एसडीएम नारनौल डॉक्टर जितेंद्र सिंह, नगराधीश मनजीत कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रमेश चंद्र आर्य व डीडीपीओ हरिप्रकाश बंसल के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

पेयजल के संबंध में टोल फ्री नंबर 18001805678 पर करें काल

उपायुक्त मोनिका गुप्ता आईएएस ने कहा है कि जिला में पेयजल की सप्लाई फिलहाल सुचारू रूप से की जा रही है। गर्मी के मौसम को देखते हुए नागरिक भी पानी की बर्बादी ना करें। उन्होंने कहा कि अगर जिला में कहीं भी पेयजल से संबंधित कोई शिकायत है तो वह जन स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805678 पर फोन करें। इसके बाद संबंधित अधिकारी के पास संदेश जाएगा तथा इसकी शिकायत का तुरंत समाधान करने का प्रयास होगा।

जलघर तथा नहरों में स्नान ना करें नागरिक

उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने जिला के निवासियों से आह्वान किया है कि वे जन स्वास्थ्य विभाग के जलघर तथा नहरों में स्नान न करें। यहां पर नहाना उनके जीवन के लिए खतरा हो सकता है।
उन्होंने कहा कि जिला के सभी नागरिकों का यह फर्ज बनता है कि वे अपने बच्चों पर निगरानी रखें। कई जगहों पर बच्चे नहरों तथा जल घरों में नहाते हैं। यह उनके जीवन के लिए खतरनाक हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह स्नान करना कानूनी रूप से भी गलत है। ऐसा करने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है।

Related posts

भोजपुर: दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग के परिजनों से मिलने पहुंची इंसाफ मंच की टीम।

rktvnews

आरएसएनएफ प्रशिक्षुओं ने प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया।

rktvnews

छात्रों ने मिशन लाइफ के तहत एकल उपयोग प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने और “हरित योद्धाओं” के रूप में कार्य करने का संकल्प लिया

rktvnews

भोजपुर:विधानसभा चुनावों में अनियमितताओं को ले अगिआँव विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार शिवप्रकाश रंजन ने बिहार के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

rktvnews

आरा नगर रामलीला समिति द्वारा आयोजित कृष्ण लीला के पांचवें दिन कंस वध,द्रौपदी चिर हरण सरीखे दृश्यों का हुआ मंचन।

rktvnews

झारखंड: रांची: प्रथम चरण के चुनाव के भोंपू सोमवार शाम हो जाएंगे बंद : के रवि कुमार

rktvnews

Leave a Comment