RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:केन्द्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडीज का जीवन व संघर्ष प्रेरणादायक : डा के एन सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 जनवरी।सदर अस्पताल आरा के मुख्य गेट पर स्थित गांधी स्मारक पर प्रसिद्ध समाजवादी नेता एवं पूर्व रक्षा मंत्री, भारत सरकार, स्व जॉर्ज फर्नांडिस की पुण्यतिथि मनाई गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी तथा भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा मंच के अध्यक्ष डॉ के एन सिन्हा ।मुख्य अतिथि डा सिन्हा ने कहा कि स्वर्गीय जॉर्ज फर्नांडिस प्रसिद्ध समाजसेवी एवं जनता पार्टी के कार्यकाल में देश के रक्षा मंत्री थे। उनके सिद्धांत एवं विचार से देश काफी लाभान्वित हुआ और देश की प्रगति हुई।इनके जीवन व संघर्ष से प्रेरणा लेते की जरूरत है।गांव गरीब मंच के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इन्होंने जॉर्ज फर्नांडीज के समाज सेवा के प्रसंग को विस्तार से रखा।अन्य वक्ताओं में निर्मल सिंह, पूर्व सैनिक मनमोहन सिंह ने भी अपने विचार रखें।। इस कार्यक्रम में काफी लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की ,मुख्य रूप से जयप्रकाश यादव उर्फ छोटू, पंकज कुमार ,शशि कुमार, शशिकांत कुमार ,अनिल कुमार, प्रदीप कुमार आदि शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:लोकसभा में सांसद सुदामा प्रसाद ने उठाया जवईनिया में कटाव तथा जिले में बाढ़ का मुद्दा।

rktvnews

सारण:अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 3 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 1 पीएचसी का स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने 03 माह की बच्ची को मध्यप्रदेश के दंपति को दत्तक ग्रहण पूर्व पालक देख रेख हेतु सौंपा।

rktvnews

भारत के लोकपाल के तीन सदस्यों ने शपथ ली, भारत के लोकपाल कार्यालय में अब अध्यक्ष सहित नौ सदस्यों की पूर्णक्षमता उपलब्ध।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सपना के सपने अब होंगे साकार।

rktvnews

भोजपुर: 27 सितंबर को बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत सामग्रियों का होगा वितरण,चिकित्सीय सुविधा के साथ दिए जायेंगे परामर्श: डॉ पी सिंह

rktvnews

Leave a Comment