
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 फरवरी। बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर 26 फरवरी 2026 को साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कड़ी मे प्रखंड के भरौली स्थित हाई स्कूल,भरौली मे साइबर जागरूकता के संबंध मे जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय मे उपस्थित छात्रों, छात्राओं, शिक्षकों, शिक्षिकाओं सहित अन्य लोगों को साइबर क्राइम और साइबर फ्रॉड के संबंध मे जानकारी दी गई। साइबर अपराधी किस तरह से लोगों को अपने गिरफ्त में लेते हैं, उसकी जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई तथा इससे बचाव के उपाय भी बताये गये। लोगों को साइबर अपराधियों द्वारा दिये जाने वाले लालच से बचने की भी सलाह दी गई। इस अवसर पर एसआई बबीता कुमारी, एएसआई रामाशंकर यादव, एएसआई बबली कुमारी, भरौली उच्च विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
