RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को किया सम्मानित।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 जुलाई।आज समाहरणालय सभागार,आरा में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर के द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत अब तक उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं वॉलेंटियर्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन मतदान केंद्रों से जुड़े कर्मियों को दिया गया, जहां आज की तिथि तक 500 से अधिक निर्वाचकों के गणना प्रपत्र बीएलओ ऐप के माध्यम से सफलतापूर्वक अपलोड किए गए हैं। इन कर्मियों ने मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई है।इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी सम्मानित कर्मियों को यह निर्देश भी दिए कि वे अपने-अपने मतदान केंद्रों पर शेष बचे निर्वाचकों का भौतिक सत्यापन कर गणना प्रपत्र का अपलोड कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करें, ताकि अभियान की प्रगति को और सुदृढ़ किया जा सके।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता,लोक शिकायत,उप निर्वाचन पदाधिकारी,जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी,सभी बीएलओ एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: डीएम ने मनरेगा हाट के विकास हेतु प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण।

rktvnews

महाकुम्भ से सनातन बौद्ध एकता का दिया गया संदेश।

rktvnews

भाजपा भोजपुर द्वारा भारत रत्न,पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पाँचवी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

rktvnews

बागपत:उत्तर प्रदेश पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा।

rktvnews

अवैध नकली शराब विक्रेताओं पर चला उपायुक्त का डंडा।

rktvnews

भोजपुर:संतुलित उर्वरक उपयोग से किसानों को मिलेगी आर्थिक समृद्धि : डॉ. राम

rktvnews

Leave a Comment