RK TV News
खबरें
Breaking Newsआपदा

उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि से उत्पन्न स्तिथि और आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।

देहरादून/ उत्तराखंड 13 जुलाई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति और आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये सुनिश्चित कर लिया जाय कि प्रभावितों को रहने खाने एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पूर्ण उपलब्धता हो। फूड पैकेट, पेयजल और बच्चों को दूध की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाए। आवश्यकता पड़ने पर हेलीकॉप्टर से भी खाद्य सामग्री भेजी जाए। मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश देते हुए कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की निकासी जल्द की जाए और जल जनित रोगों से बचाव के लिए भी सभी आवश्यक व्यस्थाएं की जाय। बारिश से पेयजल, विद्युत, सड़क एवं अन्य व्यवस्थाएं जो प्रभावित हुए हैं, उन्हें शीघ्र सुचारू किया जाय। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय सचिव अपने-अपने विभागों से संबंधित व्यवस्थाएं देखें और जिला स्तरीय अधिकारियों के निरंतर संपर्क में रहें। प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के साथ ही उनके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस. एस संधु, ACS राधा रतूड़ी, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, सचिव आपदा प्रबन्धन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, विनय शंकर पांडेय, विभिन्न विभागों के सचिव, अपर सचिव एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जनपदभर में धूमधाम से मनायी गयी।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से केंद्रीय समिति श्री महावीर मंडल, रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात।

rktvnews

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने गिरिडीह जिला वासियों को कई महत्वपूर्ण योजनाओं की दी सौगात! लगभग 587 करोड़ रुपए की लागत से 156 विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास एवं परिसंपत्ति का किया वितरण।

rktvnews

गढ़वा:08 आवेदकों को अनुकंपा पर नियुक्ति हेतु समिति ने की अनुशंसा।

rktvnews

“राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप ” जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 23-24 का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हीरोइन तस्कर को किया गिरफ्तार!16 ग्राम हीरोइन के साथ एक इनोवा कार बरामद।

rktvnews

Leave a Comment