RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

बिहार:भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर मुख्यमंत्री ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 24 जनवरी। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती के अवसर पर बिहार विधान मंडल परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर बिहार विधान सभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मो इसराइल मंसूरी, बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, बिहार विधान परिषद के उप सभापति रामचंद्र पूर्वे, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, पूर्व मंत्री श्याम रजक, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर एक पुस्तक का विमोचन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया।
इस अवसर पर बिहार गीत, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती, पूजन तथा जननायक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित गीतों का गायन किया गया।
इसके पश्चात देशरत्न मार्ग स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, विधान सभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधि मंत्री शमीम अहमद, बिहार विधान परिषद के उप सभापति रामचंद्र पूर्वे, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, पूर्व मंत्री श्याम रजक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, जननायक कर्पूरी ठाकुर के परिजन सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस अवसर पर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जीवनी पर आधारित एक लघु फिल्म “कर्पूरी ठाकुर गरीबों का मसीहा” प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के दौरान भजन, कीर्तन का भी आयोजन किया गया।

Related posts

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा – भारतनेट भारत को डिजिटल रूप से एक सशक्त समाज में बदल रहा है।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का किया शुभारंभ।

rktvnews

पटना : एसआरपी कॉलेज मे फहरा राष्ट्रीय ध्वज! आन-बान-शान से लहराया तिरंगा।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में आयोजित राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम में की शिरकत।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आई0सी0डी0एस0 एवं मनरेगा माध्यम से बनाए जा रहे आंगनवाड़ी केंद्र भवन के निर्माण एवं भूमि उपलब्धता के अद्यतन स्थिति के संबंध में की गई समीक्षा।

rktvnews

गोपालगंज:जिला पदाधिकारी मो0 मकसूद आलम के द्वारा थावे प्रखंड, थावे मन्दिर तथा कुचायकोट प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।

rktvnews

Leave a Comment