RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : संविधान व देश की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन के सुदामा प्रसाद को जीतायें : राहुल तिवारी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 20 मई। आरा लोक सभा क्षेत्र से इंडिया गठबन्धन के भाकपा (माले) प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने शाहपुर विधायक राहुल तिवारी के साथ शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के दामोदरपुर, बहोरनपुर, जवइनिया, चमरपुर, लक्षुटोला, गौरा, करजा, चारघाट, बेलवनिया, खरौनी, कल्याणपुर, कटेया, घाघा समेत दर्जनों गांवों में जनता से संवाद किया और अपने लिए समर्थन मांगा। जनता ने जगह जगह फूल माला से स्वागत किया और तन, मन, धन से जीताने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने कहा कि भाजपा सांसद तथा केन्द्रीय मंत्री द्वारा सोशल मिडिया पर जारी रिपोर्ट कार्ड झूठ का पुलिंदा है तथा झूठ बोलने के मामले में वे प्रधानमंत्री मोदी को भी पीछे छोड़ते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के दावों की हवा निकल जाने के बाद वे अब भारत को विकसित राष्ट्र बनाने और दुनिया में पहले स्थान पर पहुँचा देने के झूठे सपने दिखा रहे हैं। सुदामा प्रसाद ने कहा कि मोदी शासन के दस साल देश में तबाही व बर्बादी के साल रहे। देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी और उनके सांसद की विदाई तय कर दी है और भारी बहुमत के साथ इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि पांचवें चरण के चुनाव में मोदी सरकार के विरुद्ध लोगों का गुस्सा फूटा है। जनसंपर्क अभियान में शामिल शाहपुर विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने लोगों से कहा कि संविधान तथा देश को बचाने और देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तानाशाही रवैये से छुटकारा दिलाने के लिए 1 जून को ईवीएम के तीसरे नम्बर पर मौजूद झंडे पर तीन तारा पर बटन दबाकर सुदामा प्रसाद को विजयी बनायें। इस अवसर पर शाहपुर विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी,भाकपा (माले) केंद्रीय कमिटी सदस्य कॉ अभ्युदय, राजद के प्रखंड अध्यक्ष शिवप्रसन्न यादव, शाहपुर विधान सभा प्रभारी अयोध्या सिंह,भाकपा (माले) बिहिया प्रखंड सचिव हरेंद्र सिंह, उत्तराखण्ड के माले नेता आनंद नेगी, आप नेता पवन गुप्ता, दामोदरपुर मुखिया सुभाष चौधरी, राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुराद हुसैन, सरना मुखिया बीरबल सिंह, बूटेश्वर यादव, बलिराम यादव, मदन यादव, राजेंद्र राम, अधिवक्ता बृंदा यादव, शिव कुमार साह, राजद युवा प्रखंड अध्यक्ष भाई ब्रह्मेश्वर यादव, बैजू कुशवाहा, जयप्रकाश कुशवाहा, प्रो सच्चितानंद सिंह, डॉ रामाशीष सिंह, शिव कुमार यादव समेत बड़ी संख्या में इंडिया गठबन्धन के नेता एवं कार्यकर्त्ता शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर बैठक।

rktvnews

गया डीएम सह अध्यक्ष बीटीएमसी डॉ० त्यागराजन एसएम ने बीटीएमसी निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण किया।

rktvnews

बक्सर: नामांकन के दूसरे दिन एक प्रत्याशी ने किया नामांकन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सी. राजगोपालाचारी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल को स्काउट्स स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: देश को टुकड़े टुकड़े गैंग से बचाने के लिए भाजपा उम्मीदवार विशाल प्रशांत को वोट दे : केन्द्रीय मंत्री गिरिराज

rktvnews

Leave a Comment