RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

एनडीए प्रत्याशी ने बड़हरा विधानसभा के विभिन्न गाँवो मे जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष मे मतदान करने की अपील की।

भोजपुर:देश भर मे बिजली व्यवस्था को दुरूस्त किया, भोजपुर जिला के लिए सबसे अधिक योजना दिया :आर के सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 मई।शनिवार को बड़हरा विधानसभा अंतर्गत तीस से अधिक गाँवो मे एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह ने धुआंधार जनसंपर्क अभियान चलाया।बड़हरा की जनता ने सभी जगहो पर फूलमाला, ढोलबाजे के साथ अपने जनप्रिय नेता का भव्य स्वागत किया।
एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी के साथ बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह सहित एनडीए घटक दलो के नेताओं द्वारा चकिया, चितकुड़ी,खजुरिया,मरवटिया,भेड़िया,धमार,तेन्दुआ,अगरसंडा,बेहरा,पिपरा,बसमनपुर,बरजा,सलेमपुर, बाघाकोल तेतरिया, पीपरपाती,बलुआ,नरगदा,सोहरा,जोकहरी,महुली,मौजमपुर,कुदरिया,जगतपुर,पकड़ी,सारसिवान,रामपुर,बसंतपुर,भदेया,दरियापुर,शुकुलपुरा,हेमतपुर,बाघीपाकड़,मैनपुरा आदि गाँवो मे जनसंपर्क हुआ।
जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते हुए एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते हुए दस सालो मे देश का मान-सम्मान बढा रहा।आज पूरा विश्व भारत की ओर देखता है।यहाँ की अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे तेजी से बढता हुआ अर्थव्यवस्था है। गरीब कल्याण का कार्य आजादी के बाद सबसे अधिक हुआ है। मेरे सात वर्षो के ऊर्जा मंत्रित्व काल मे देश की बिजली व्यवस्था मे बहुत तेजी से काम हुआ।आज घर-घर बिजली पहुंच गई।इससे पहले इस विभाग मे कभी इतना काम न हुआ था। मेरी योजनाएँ भोजपुर जिला के सभी गाँवो मे है,जो आजादी के बाद सबसे अधिक है।पहले के सभी सांसदो से कई गुणा कार्य मैने अपने क्षेत्र के लिए क्या है।उन्होने जनता से अपील कि आप कमल छाप पर बटन दबा कर नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री और हमे सांसद बनाएँ,ताकि देश और क्षेत्र सभी का विकास होता रहे।
वहीं बड़हरा विधायक पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप से जनता मे जोश भरते हुए आर के सिंह को आश्वस्त किया कि बड़हरा की जनता हर बार की भांति पूरे भोजपुर जिला मे सबसे अधिक वोटो से आर के सिंह को जिताएँगी। इनका बड़हरा से गहरा संबंध है और बड़हरा की जनता भी इन्हे अपने दिल मे रखती है।ये यहाँ के लिए पुज्यनीय है और बड़हरा की जनता इनके मान-सम्मान मे अपनी पूरी शक्ति झोंक देंगी।
जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता और जनता द्वारा नरेन्द्र मोदी और आर के सिंह के पक्ष मे गगनचुंबी नारे लगते रहे।
कार्यक्रम मे बड़हरा विधायक सहित लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, ईं. धीरेन्द्र सिंह,हरेन्द्र पांडेय,धीरज सिंह,संजय तिवारी, संतोष चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष धनंजय तिवारी, करोड़पति सिंह,संतोष सिंह संटु,सुगानी पांडेय,दिनेश यादव, शैलेन्द्र कुमार गुड्डू आदि सैकड़ो कार्यकर्ता और आम जनता थे।

Related posts

भोजपुर: भोजपुर वासियों का प्यार और सम्मान सदा रहेगा याद: डीएम राज कुमार

rktvnews

खैरागढ़:विश्वविद्यालय में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतज्ञ पं. भातखंडे व पं. पलुस्कर स्मृति समारोह का हुआ आयोजन।

rktvnews

रायपुर : मूल पदों पर वापस लौटेंगे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं चिकित्सकीय स्टाफ: श्याम बिहारी जायसवाल

rktvnews

बिहार: भोजपुर:”नशीली दवाओं की लत और मादक द्रव्यों के सेवन” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प- अब तक 1.74 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ, 7.47 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी -मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 1.05 करोड़ रजिस्ट्रेशन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 26 फरवरी 24

rktvnews

Leave a Comment