
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)15 अक्टूबर।शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित संभावना आवासीय विद्यालय के सभागार में गुरुवार को आरा नगर रामलीला ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं सनातनी गंगा फाउंडेशन भोजपुर के कार्यकारिणी सदस्य राम कुमार सिंह (सेवानिवृत असिस्टेंट कमिश्नर, कस्टम) के असमायिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक सभा के दौरान विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र एवं प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि राम कुमार सिंह के असमायिक निधन से विद्यालय परिवार को अपूर्णीय क्षति हुई है। वे विद्यालय परिवार के लिए एक अभिभावक थे और हमेशा अपना मार्गदर्शन देते रहते थे। नौकरी से रिटायर होने के बाद में जिले के विभिन्न संगठनों से जुड़कर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। वे कॉलेज के समय में अच्छे धावक थे। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद रहें।
