RKTVNEWS/पूर्णिया (बिहार)12 मई।कल दिनांक 11.05.2024 को थानाध्यक्ष जानकीनगर को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि विनोबाग्राम के मिस्टु कुमार अपने घर में स्मैक का कारोबार कर रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा थानाध्यक्ष जानकीनगर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामरी दल एवं प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी के द्वारा मिस्टु कुमार के घर छापामारी एवं तलाशी किया गया। तलाशी के क्रम में मिस्टु कुमार को 7.7 ग्राम स्मैक तथा रविराज उर्फ फन्दुस को 1.23 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़ाये दोनो अभियुक्तों के निशानदेही पर छर्रापट्टी के नंदन कुमार के घर छामापारी करने पर नंदन कुमार के पास से 3.63 ग्राम स्मैक बरामद हुआ जिसके बाद अभियुक्त नंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। आज दिनांक 12.05.2024 को गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
बरामदगी
01. 12.56 ग्राम स्मैक
02. दो मोबाईल
03. दो इलेक्ट्रोनिक तराजू
गिरफ्तारी।
01. मिस्टु कुमार पिता राजेन्द्र यादव, सा० जानकीनगर विनोबाग्राम, 02. रविराज उर्फ फन्टुस पिता पंकज यादव सा० ईटहरी, वार्ड नं0-08, 03. नंदन कुमार पिता तेजनारायण यादव, सा० छर्रापट्टी, वार्ड नं0-12, तीनों थाना जानकीनगर, जिला पूर्णिया।


