RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:दोपहर 3 बजे तक 54.09 प्रतिशत मतदान।

RKTVNEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)07 मई।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि मध्यप्रदेश लोकसभा निर्वाचन-2024 के तीसरे चरण में प्रदेश के नौ लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। यहां शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
श्री राजन ने बताया कि सभी नौ लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक 54.09 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्र.-1 मुरैना में 48.23 प्रतिशत, क्र.-2 भिण्ड (अजा) में 44.18 प्रतिशत, क्र.-3 ग्वालियर में 49.60 प्रतिशत, क्र.-4 गुना में 60.16 प्रतिशत, क्र.-5 सागर में 53.08 प्रतिशत, क्र.-18 विदिशा में 59.87 प्रतिशत, क्र-19 भोपाल में 50.16 प्रतिशत, क्र.-20 राजगढ़ में 63.69 प्रतिशत एवं क्र.-29 बैतूल (अजजा) में 59.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
श्री राजन ने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से मतदान प्रारम्भ हो गया है। सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। सुबह मतदान प्रारम्भ होने के 90 मिनट पहले सभी मतदान केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के अधिकृत एजेन्ट/प्रतिनिधि की मौजूदगी में मॉक पोल की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई।

Related posts

भोजपुर:सच्चे समाजसेवी को मिला है टिकट ,प्रचंड बहुमत से बनेगी एनडीए की सरकार : अश्वनी चौबे

rktvnews

भोजपुर:महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने का मंच बना महिला संवाद।

rktvnews

बागपत:मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में निम्नतम श्रेणी वाले विभागों के साथ की बैठक सुधार करने के दिए निर्देश।

rktvnews

डेंगू नियंत्रण में कोताही की तो खैर नहीं: डा. आर राजेश

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 30 अगस्त 25

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 15 फ़रवरी 25

rktvnews

Leave a Comment