RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: राजद के प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)17 अप्रैल।आज स्थानीय केजी रोड में सतीश कुशवाहा के कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने की।
स्व चंद्रशेखर के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने कहा की चंद्रशेखर जी का जुड़ाव भोजपुर जिला से बराबर रहा है प्रधानमंत्री रहते हुए आरा में कई बार आये थे।भोजपुर के लोगो से उनका घरेलू लगाव रहता था यहाँ बहुत लोगों को नाम से जानते थे मनोज सिंह ने कहा की आरा जिला मुख्यालय पर उनका मूर्ति लगना चाहिए लेकिन सरकार के गलत नियत के चलते हैं आज तक मूर्ति नहीं लग सका।अनिल यादव ने कहा की चंद्रशेखर जी समाजवाद के पुरोधा थे लालू जी को मुख्यमंत्री बनाने में उनकी बड़ी भूमिका थी। विनोद चंद्रवंशी ने कहा चंद्रशेखर जी सभी जाति बिरादरी धर्म मजहब के नेता थे गरीब कमजोर परस्त नेता थे और चंद्रशेखर जी साफ-साफ बोलने वाले नेता माने जाते थे लोहिया जी और अन्य समाजवादी नेताओं से उनके अच्छे तालुकात थे।
कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले प्रमुख लोगों में मनोज सिंह ,विनोद चंद्रवंशी, अनिल यादव, सतीश कुशवाहा ,भीम यादव ,ब्रिज पासवान, लक्ष्मण सिंह, रणजीत सिंह, रघुपति यादव, धर्मेंद्र प्रसाद, श्री राम प्रसाद, भुनेश्वर यादव ,सुभाष यादव,भोला महतो, तेजू त्यागी, आकाश पासवान, रंजय सिंह, मोहित सिंह, सत्यवीर सिंह, अशोक सिंह, बिट्टू सिंह, विपिन सिंह ,राधेश्याम सिंह ,बृजमोहन सिंह ,रमेश सिंह सहित अन्य शामिल थे।

Related posts

भारत ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक वापसी का जश्न मनाया; डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में एक स्थायी जगह बनाया

rktvnews

भोजपुर:युगेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव के श्रद्धांजलि सभा सैकड़ों हुए सम्मिलित।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अबुआ बजट पोर्टल और मोबाइल एप्प का किया लोकार्पण।

rktvnews

उत्तराखंड:गणतंत्र दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित होने वाले मुख्य आयोजन में सूचना विभाग की झांकी आकर्षण का केंद्र होगी।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक, अंतर-विभागीय समन्वय से कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों के सुचारू क्रियान्वयन पर दिया गया निर्देश।

rktvnews

चतरा:झारखंड विधानसभा आश्वासन समिति के सभापति द्वारा चतरा जिला के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment