RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

राममय एवं दीपमय हुआ शाहपुर।

दीप जला कर पूजा करती अपर थाना अध्यक्ष पुलिस निरीक्षक पूनम कुमारी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 22 जनवरी। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना परिसर स्थित शिव मंदिर, गोपालपुर के मां जानकी शिव मंदिर, सहजौली के महावीर मंदिर एवं कुंजनाथ ब्रह्म बाबा मंदिर, डुमरिया के काली मंदिर एवं बजरंग बली मंदिर, सेमरिया के दया बाबा मंदिर सहित क्षेत्र के अनेकों मंदिरों में पूजा पाठ एवं दीप जलाया गया। विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही रामभक्तों एवं लोगों ने पूजा पाठ किया। सुबह से ही मंदिरों में भीड़ लगी रही। लोगों ने कतार लगाकर मंदिरों में पूजा-अर्चना की। कई मंदिरों में तो लोगों का तांता लगा रहा। अनेक मंदिरों में हरि कीर्तन का भी आयोजन किया गया है। कई मंदिरों में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन चल रहा है। शाहपुर थाना परिसर में बने शिव मंदिर में अपर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक पूनम कुमारी एवं अन्य थाना कर्मियों ने शाम में राम-राम का दीप जलाया। दीपों को इस ढंग से सजाया गया था कि उसे देखने पर राम-राम अंकित हो रहा था और आसानी से राम-राम पढ़ा जा सकता था।

Related posts

पीडीएस दुकानों की औचक जांच की गई।

rktvnews

भोजपुर: पूर्व एमएलसी ने खिलाड़ियों को खेल कीट किया वितरित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:चरणबद्ध रूप से होगा एकात्म धाम को पूर्ण करने का कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

अभिनेत्री अनुरेखा भगत: “मुझे शुरू में वॉचो एक्सक्लूसिव ‘स्टेट वर्सेस आहूजा’ सीरीज का हिस्सा बनने पर संदेह था, लेकिन…

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित, शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत संरचना एवं अन्य विभागीय योजनाओं में प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: श्रम अधिकार दिवस के अवसर पर एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment