RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:एनडीए की एकजुटता के बल पर विधानसभा चुनाव में 225 पार सीट: डॉ दिलीप जायसवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर विपक्ष पर जोरदार हमला किया।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)28 जनवरी।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाँ.दिलीप कुमार जायसवाल ने सोमवार को एक रिसॉर्ट में प्रेस कांफ्रेंस किया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह, बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज मौजूद थे। वहीं प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिलीप जयसवाल ने मीसा भारती के ईवीएम हैक करने वाले बयान पर कहा कि यह सब बेतुकी बातें है। इस तरीके की बातें तो मैं जाहिल नहीं बोलूंगा।
उन्होंने कहा कि लेकिन इस तरीके की बातें राजनीति में कोई महत्व नहीं रखती है। अगर कोई राजनीतिक दल अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ता है, तो दूसरे दल को अपने दल में क्या प्रयास करना चाहिए, उस पर चर्चा करना चाहिए। दरअसल हाल ही में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा था कि 2025 में 225 सीटों पर एनडीए जीतेगी। इसके बाद मीसा भारती ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि भाजपा मशीन (ईवीएम) सेट कर रहे हैं होंगे या करवा रहे होंगे।
वहीं तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि राजनीतिक दल के नेता को मै कुछ नहीं बोल रहा, कोई नेता प्रतिपक्ष की बात नहीं कर रहा। राजनीतिक दल के नेता को बहुत बात कहते है न चूतड़ पर ताल बजाना, तो चूतड़ पर ताल बजाना बहुत आसान होता है। तो प्रतिपक्ष के नेता ताल बजा रहे है। सत्ता में आने के लिए यह लोग लुभावनी बात कर रहे हैं। जब वह बीच में आए उस समय उनको योजना क्यों नहीं याद आया। उस समय लागू कर देना चाहिए था। जब आदमी सत्ता से हटा है तो वह बोलते हैं। सत्ता की बेचैनी बेचैन आत्मा कुछ भी बोलता है। पब्लिक सब समझता है। उसका कोई मतलब नहीं है।
वहीं नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री होने की चर्चा पर दिलीप जयसवाल ने कहा कि अभी तो कोई परिवारवाद नहीं आया है। जो चीज अभी पैदा ही नहीं हुआ है। उसकी चर्चा करना कहीं ना कहीं हमें भी दोष लगता है। उस तरीके की चर्चा करना तो उस दोष से बचने की आवश्यकता है। जो बेचारा अभी राजनीति में आया ही नहीं है। राजनीति ज्वाइन किया ही नहीं है। उसके बारे में चर्चा करना किसी के मन में आहत पहुंचाना है और उचित नहीं है।

Related posts

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया 67वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ।

rktvnews

नवादा:सदर अस्पताल के नये भवन में अल्ट्रासाउन्ड केन्द्र का शुभारम्भ।

rktvnews

लॉमेन ने बिहार में अपनी उपस्थिति बढ़ाते हुए मुजफ्फरपुर में अपना पहला स्‍टोर खोला।

rktvnews

भारत को समग्र विकास के उत्कर्ष तक ले जाएँ : राष्ट्रपति

rktvnews

सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स की वार्षिक मानसून सेल शुरू।

rktvnews

आरा रेलवे स्टेशन ने भी प्लेटफार्म पर लगे धवनी यंत्रों से प्रधानमंत्री के मन की बात को किया प्रसारित।

rktvnews

Leave a Comment