RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीएम ने किया जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र का निरीक्षण, की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)23 जनवरी।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र का निरीक्षण एवं संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र में की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा आर्थिक बल युवाओं को बल के तहत संचालित योजनाओं यथा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार से गहन समीक्षा किया गया।
समीक्षा के क्रम में पाया गया कि विगत चार माह से मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में पूरे राज्य में बक्सर जिला प्रथम स्थान पर है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लक्ष्य माह दिसम्बर 2024 मे हीं पूर्ण कर लिया गया है।
जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र अंतर्गत संचालित योजनाओं में बेहतर कार्य करने वाले कल्याण विभाग के कर्मी गोबिन्द कुमार प्रखंड कार्यालय बक्सर के साथ साथ अन्य पदाधिकारियो एवं कर्मियों को गणतंत्र दिवस 2025 के शुभ अवसर पर सम्मानित करने हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि आर्थिक हल युवाओं का बल माननीय मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता में सम्मिलित है। संचालित योजनाओं में शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने हेतु जिला योजना पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, प्रबंधक जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के साथ-साथ अन्य सहयोगी विभाग के पदाधिकारियो को निर्देशित किया गया।
बैठक में जिला योजना पदाधिकारी बक्सर, जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बक्सर, प्रबंधक डी0आर0सी0सी0, डी0पी0एम0 जीविका, डी0सी0एम0 एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सूरत हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय विमान पत्तन घोषित करने को स्वीकृति प्रदान की।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने किया दाॅवा पंचायत अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण।

rktvnews

रायपुर : बस्तर के हरा सोना संग्राहकों को बैंक मित्र एवं बैंक सखियों से सीधे मिल रही पारिश्रमिक राशि।

rktvnews

इस वर्ष शुक्रवार को पड़ने वाला सतुआन होगा शुभ फलकारी:ज्योतिषाचार्य संतोष।

rktvnews

ज्ञान ज्योति में अभिभभावकों संग सम्मानित हुए इस वर्ष के दसवी और बारहवी के स्कूल सीबीएसई बोर्ड टॉपर्स।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने लिम्फेटिक फाइलेरिया के उन्मूलन के लिए इस बीमारी से चिन्हित 13 राज्यों में राष्ट्रीय सार्वजनिक औषधि वितरण अभियान का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment