RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

चतरा:टंडवा एनटीपीसी के उडान खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

कार्यक्रम से श्रमिकों में दिखा उत्साह।

बाइक रैली, नुक्कड़ नाटक, सेल्फी, हस्ताक्षर अभियान समेत हुए अन्य कार्यक्रम।

गुब्बारा उड़ाकर मतदाताओं को किया गया जागरूक।

मतदाताओं को 20 मई को वोट करने हेतु किया गया प्रेरित।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)02 मई।श्रमिक मजदूरों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश से अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर टंडवा एनटीपीसी के उडान खेल परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप ने पहुंच द्वीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति कर श्रमिकों को जागरूक किया गया। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा हर एक व्यक्ति का वोट का महत्व है सभी को लोकतंत्र के मजबूती के लिए मतदान करना चाहिए। उन्होंने श्रमिको व उपस्थित परियोजना के पदाधिकारी एवं उपस्थित जिले के पदाधिकारी को मतदाता शपथ दिलाया। उन्होंने श्रमिको को कहा 20 मई को अपने मत का प्रयोग आवश्यक करें। सभी श्रमिको में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखा गया। उक्त कार्यक्रम के पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी समेत सभी अधिकारी ने हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर श्रमिकों के साथ मैं करूंगा मतदान बोर्ड पर हस्ताक्षर किया। तत्पश्चात सभी ने सेल्फी प्वाइंट पहुंच फोटो भी खिंचवाया। वहीं कार्यक्रम स्थल से ही अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बाइक जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। जिसे जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। लगभग सैकड़ों की संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान गुब्बारा उड़ाकर भी मतदाताओं को जागरूक किया गया।
उक्त मौके पर उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव, टंडवा एनटीपीसी के पदाधिकारी कर्मी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

सोहराई कला भारत की आत्मा है”:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

rktvnews

राष्ट्रपति भवन में साहित्य सम्मेलन का आयोजन: साहित्य कितना बदल गया है?

rktvnews

गिरिडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने मनरेगा, पीएम आवास, अबुआ आवास योजना समेत अन्य विकासात्मक योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर : केंद्रीय मंत्री का शाहपुर में भव्य स्वागत।

rktvnews

भोजपुर:व्यापारी चट्टानी एकता बनाकर आर के सिंह को जिताएंगे : राकेश रंजन उर्फ पुतुल

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में पीएम जनमन योजना एवं धरती आबा जनजाती ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना का समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment