RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : केंद्रीय मंत्री का शाहपुर में भव्य स्वागत।

शाहपुर में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे का स्वागत करते भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 9 सितम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर में केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। आरा से बक्सर जाने के दौरान केंद्रीय खनन एवं कोयला मंत्री सतीश चंद्र दूबे का शाहपुर मे फोरलेन पर शाहपुर नगर भाजपा अध्यक्ष अंकित पांडेय के नेतृत्व में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया और उन्हें फूल तथा माला से लाद दिया। केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे को फोरलेन पर सर्विस रोड बनाने तथा कई अन्य  ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया गया। केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे ने भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर नगर भाजपा अध्यक्ष  अंकित पांडे, युवा मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, संजय पांडे, हरेराम सिंह, बंटी पाण्डे, संजय चौबे, भाजपा पश्चिमी अध्यक्ष ठाकुर दयाल राम, पंकज तिवारी, आकाश कुमार, कृष्ण कांत सिंह, शशिभूषण सिंह, रंजन कुमार, चंदन पांडे, गनु पांडे, सोनू वर्मा, राकेश तिवारी, भगवती चतुर्वेदी, पंकज सिंह सहित कई नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना से 1.46 लाख बच्चे लाभान्वित।

rktvnews

वाराणसी:भोजपुरिया कैलेंडर पर हुआ विमर्श।

rktvnews

100वीं जयंती पर याद किये गए हबीब तनवीर,खैरागढ़ विश्वविद्यालय में हुआ व्याख्यान!बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए वरिष्ठ पत्रकार व समीक्षक गिरिजाशंकर।

rktvnews

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में दूरदर्शन की एंट्री।

rktvnews

राजस्थान:गोमाता और वृक्षों के संरक्षण से ही देश बचेगा: शिक्षा मंत्री

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:09 जनवरी 24

rktvnews

Leave a Comment