शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 6 अप्रैल। भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत के शाहपुर स्थित वंडरलैंड क्लीनिक में नगर भाजपा अध्यक्ष अंकित पांडे के नेतृत्व में भाजपा का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर स्थापना दिवस समारोह मनाया। नगर भाजपा अध्यक्ष अंकित पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछली पंक्तियों में बैठे व्यक्तियों को भी समुचित स्थान पर पहुँचाती है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी के हर सिपाही को कैंडिडेट को भूलकर पार्टी के सिंबल पर लग जाना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य 400 पार को पूरा करना है। उन्होंने एक-एक वोटरों को बूथ पर पहुॅचाने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया। इस अवसर पर संजय पांडे, धर्मेंद्र गुप्ता, रेखा देवी, विंध्याचल जायसवाल, बंटी पांडे, सौरव पांडे, भगवती चतुर्वेदी, भास्कर पांडे, मनोज वर्मा, सुरेश गुप्ता, हरेराम लाल, आर बी ओझा, राजेश यादव, पप्पू ओझा, मनीष गुप्ता, विजय जी, पाठक जी, जितेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


