RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

चतरा:निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण।

RKTVNEWS/चतरा (झारखंड)23 अप्रैल।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप ने आज निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण एवं 1st रेंडमाइजेशन के उपरांत रेंडमाइज्ड ईवीएम को वेयर हाउस से प्रीपोल स्ट्रॉन्ग रूम चतरा कॉलेज चतरा में शिफ्ट कराने के लिए सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि के उपस्थित में ईवीएम वेयर हाउस खोला गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग के तय मानकों के आधार पर राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयर हाउस खोल उनमें सुरक्षा व्यवस्था, ईवीएम का रख रखाव समेत अन्य का जायजा लिया। उपायुक्त ने सीसीटीवी समेत अन्य सुरक्षा मानकों का जांच किया। जांच में सीसीटीवी समेत अन्य क्रियान्वित पाए गए। इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से ईवीएम वीवीपैट के नोडल पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव, कोषांग के कर्मी, कार्यालय कर्मी समेत अन्य उपस्थित थे।

Related posts

पूंजीपतियों के बलि के बकरे हैं मजदूर?? मजदूर दिवस पर प्रश्नचिह्न:अतुल प्रकाश

rktvnews

झारखंड:स्नेहपुर कुष्ठ कॉलोनी के 57 कुष्ठ पीड़ित मतदाता पहली बार करेंगे मतदान।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त सहित जिले के अन्य वरीय अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री ने लाल किले के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।

rktvnews

मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार डबल तेजी से काम कर रही है: प्रधानमंत्री

rktvnews

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की तीसरी वर्षगॉठ के अवसर पर जनपद के केन्द्रीय विद्यालय भीमताल में प्रेसवार्ता का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment