RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जयप्रकाश विश्वविद्यालय के परिसर में होगा नगर वाटिका का निर्माण।

योजना को लेकर जिलाधिकारी एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी ने यूनिवर्सिटी के कुलपति (वीसी) के साथ किया विश्वविद्यालय परिसर का स्थलीय निरीक्षण।

RKTV NEWS/छपरा ( सारण)24 मार्च।छपरा शहर में नगर वाटिका का निर्माण जेपी यूनिवर्सिटी के परिसर में कराया जायेगा। विश्वविद्यालय परिसर के एक भाग में नगर वाटिका को विकसित किया जायेगा। इसमें परिसर में स्थित तालाब के जीर्णोद्धार के साथ साथ नक्षत्र उद्यान एवं जेपी स्मृति वाटिका को विकसित किया जायेगा। वाटिका का निर्माण, विकास एवं रख रखाव वन विभाग द्वारा किया जायेगा।
नगर वाटिका की परिकल्पना को मूर्त रूप देने के लिये आज जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी सारण ने विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ यूनिवर्सिटी कैंपस का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस योजना के तहत परिसर के तालाबों का जीर्णोद्धार, नक्षत्र उद्यान, जेपी स्मृति वाटिका, मियावाकी फॉरेस्ट आदि को विकसित किया जायेगा। वाटिका विकसित होने के उपरांत आमलोग इसका उपयोग प्रतिदिन निर्धारित समयावधि के लिये कर सकेंगे। साथ ही इस वाटिका का उपयोग विश्विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा शोध के लिये किया जा सकेगा।
इस वाटिका की परिकल्पना के आधार पर स्थल पर इसे मूर्त रूप देने के लिये वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं उनकी टीम जेपी यूनिवर्सिटी की टीम के साथ बैठकर सभी बिंदुओं पर चर्चा कर प्रारूप एवं प्राक्कलन तैयार करेगी। इसके उपरांत निर्धारित प्रक्रिया को पूरा कर इसका क्रियान्वयन किया जायेगा।
निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर, थाना प्रभारी मुफस्सिल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

प्रखंड स्तर पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2024 हेतु बैठक का आयोजन।

rktvnews

इंदौर:मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति करने वाला पहला विधानसभा क्षेत्र बना सांवेर।

rktvnews

उज्जैन:आरटीओ के द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की दिलायी गई शपथ।

rktvnews

वस्त्र मंत्रालय ने तकनीकी वस्त्र के विभिन्न क्षेत्रों में 103 करोड़ रुपये मूल्य की 11 अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की।

rktvnews

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर ने इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के जरिये विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की सही शब्दावली का उपयोग करके विज्ञान का संचार कैसे करें, पर कार्यशालाओं का आयोजन किया।

rktvnews

गिरिडीह: 18 अगस्त से नहीं होगी गृह रक्षकों की शारीरिक दक्षता एवं लिखित जाँच परीक्षा,तिथि में किए बदलाव।

rktvnews

Leave a Comment