RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने की जनसुनवाई।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)24 मार्च।जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्र के 35 से अधिक नागरिकों से मंगलवार को उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर लोगों समस्याओं एवं सुझावों को सुना। इस दौरान नागरिकों के स्वास्थ्य संबंधित इलाज, मुआवजा, जमीन विवाद, मंईयां सम्मान योजना का लाभ, जमीन पर अवैध कब्जा, स्कूल में बच्चों का फीस, आर्म्स से संबंधित, दुकान आवंटन, पार्किंग, राशन, पेंशन से संबंधित समस्या समेत जनहित से जुड़ी अन्य समस्याओ को मांगपत्र के माध्यम से रखा गया।
उपायुक्त ने सभी नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को समाधान हेतु अग्रसारित किया साथ ही निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। हालांकि कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। शेष आवेदनों को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जन शिकायत निवारण दिवस पर प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से करें। विभागीय समीक्षा के क्रम में उपायुक्त के द्वारा जन शिकायत में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा नियमित की जा रही, ताकि जनसमस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जा सके।

Related posts

प्रधानमंत्री ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी जन्म-शताब्दी पर नमन किया।

rktvnews

प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी में हुई पायोजा श्रीवास्तव और दिव्यम शुक्ला की एंट्री, शो में दिखेगी मासूमियत की नई झलक।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिले भर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मनाया गया सुशासन दिवस।

rktvnews

कैबिनेट ने 2024-25 में वेज एंड मीन्स एडवांस को इक्विटी में परिवर्तित करके भारतीय खाद्य निगम में 10,700 करोड़ रुपये की इक्विटी डालने को मंजूरी दी।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड @ 25 ‘बोधिसत्व विचार श्रृंखला एक नई सोच-एक नई पहल’ पुस्तक का विमोचन किया।

rktvnews

क्या सचमुच सिमट रही है दामन की प्रतिष्ठा?

rktvnews

Leave a Comment