RK TV News
खबरें
Breaking Newsसंचार

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 में प्रमुख संशोधन पेश किए।

नई दिल्ली/28 सितंबर।सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कल केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 में संशोधन करते हुए एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें मल्टी-सिस्टम ऑपरेटर (एमएसओ) पंजीकरणों के नवीनीकरण हेतु एक प्रक्रिया शुरु की गई है। इसके अलावा, अंतिम छोर तक इंटरनेट की पहुंच बढ़ाने के लिए केबल ऑपरेटरों द्वारा ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाताओं के साथ बुनियादी ढांचे को साझा करने हेतु नियमों में अनिवार्य प्रावधान शामिल किए गए हैं।

एमएसओ पंजीकरण के लिए संशोधित नियमों की मुख्य विशेषताएं हैं:-
क. एमएसओ पंजीकरण या पंजीकरण के नवीनीकरण के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ब्रॉडकास्ट सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करेंगे।
ख. एमएसओ पंजीकरण दस वर्षों की अवधि के लिए प्रदान या नवीनीकृत किया जाएगा;
ग. पंजीकरण के नवीनीकरण के लिए भी प्रो‍सेसिंग शुल्‍क एक लाख रुपये रखा गया है;
घ. पंजीकरण के नवीनीकरण का आवेदन पंजीकरण की समाप्ति से पहले सात से दो महीने की अवधि के भीतर करना होगा।
नवीनीकरण प्रक्रिया कारोबार करने में सुगमता की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप है, क्योंकि यह केबल ऑपरेटरों को अपनी सेवाएं बिना किसी रुकावट के जारी रखने के लिए निश्चितता प्रदान करेगी और इस तरह इस क्षेत्र को विदेशी निवेश के लिए आकर्षक बनाएगी।
मंत्रालय ने कहा है कि जिन एमएसओ का पंजीकरण 7 महीने के भीतर समाप्त हो रहा है, उन्हें ब्रॉडकास्ट सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता पड़ने पर पोर्टल पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है, या sodas-moiab[at]gov[dot]in को ईमेल भेजी जा सकती है।
इससे पहले, केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 के तहत केवल नए एमएसओ पंजीकरण ही प्रदान किए जाते थे। नियमों में एमएसओ पंजीकरण के लिए वैधता की अवधि निर्दिष्ट नहीं की गई थी, न ही ऑनलाइन आवेदन दाखिल करने की अनिवार्यता प्रकट की गई थी।
केबल ऑपरेटरों द्वारा ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाताओं के साथ बुनियादी ढांचे को साझा करने से संबंधित प्रावधान को शामिल करने से इंटरनेट की पहुंच में वृद्धि और संसाधनों के कुशल उपयोग का दोहरा लाभ मिलेगा। इससे ब्रॉडबैंड सेवाओं के लिए अतिरिक्त बुनियादी ढांचे की आवश्यकता भी कम हो जाएगी।

Related posts

भोजपुर: नागोपुर में अचानक लगी आग,राहत कार्य को पहुंचे पूर्व मुखिया विजय यादव।

rktvnews

दरभंगा:जिला परिवहन पदाधिकारी एवं मोटर वाहन निरीक्षकों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

भारत की पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी एक बार फिर प्रेरणा देने लौटी हैं, लेकर आई हैं देवी चौधुरानी का क्रांतिकारी टीज़र, जिसमें प्रसेंजीत चटर्जी और स्राबंती चटर्जी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने सीजेआई की भावनाओं को दोहराया कि मध्यस्थता क्षेत्र में सेवानिवृत्त न्यायाधीशों का वर्चस्व है जबकि अन्य योग्य उम्मीदवारों की अनदेखी की जाती है।

rktvnews

टोल संग्रह कार्य।

rktvnews

Leave a Comment