RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

प्रधानमंत्री मोदी की 30 अप्रैल को प्रसारित होने वाली “मन की बात” कार्यक्रम को लेकर संदेश विधानसभा कि बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,24 अप्रैल।30 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड प्रसारित होने वाला है। इस एपिसोड को बेहद खास बनाने की तैयारियां भाजपा भोजपुर द्वारा की जा रही हैं। इस एपिसोड को लेकर भोजपुर बीजेपी में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। भोजपुर बीजेपी ने इसके लिए खास योजना तैयार की है। इस योजना के मुताबिक सभी सातो विधानसभा क्षेत्रों में इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में यह कार्यक्रम 100 जगह पर होंगे। प्रत्येक कार्यक्रम में पार्टी के कम से कम 100 कार्यकर्ता और पदाधिकारी टीवी एव रेडियो पर प्रसारित इस कार्यक्रम को सुनेंगे, यह जानकारी भोजपुर बीजेपी के भोजपुर अध्यक्ष दुर्गाराज ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में जरूरी तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चिन्हित 100 केंद्रों पर इंतजाम किए गए हैं। इससे इन केंद्रों पर आने वाले पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी को सुन सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है। मन की बात” कार्यक्रम को लेकर संदेश विधानसभा कि बैठक जिला कार्यालय बामपाली,आरा मे गजराजगंज मंडल अध्यक्ष कि अध्यक्षता मे किया गया, संचालन जिला मंत्री एव संदेश विधानसभा प्रभारी संतोष चंद्रवंशी ने किया, धन्यवाद ज्ञापन कोइलवर उत्तरी मंडल अध्यक्ष विणा गुप्ता ने किया, बैठक मे जिला उपाध्यक्ष सह मन कि बात कार्यक्रम प्रभारी कौशल यादव, जिला कार्यालय मंत्री डॉ रमेश कुमार सिन्हा, जिला आईटी संयोजक ओंकार पाण्डेय, गजराजगंज मंडल अध्यक्ष विरेद्र कुमार, उदवंतनगर मंडल अध्यक्ष विक्की सिंह, कोइलवर नगर मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा सम्मिलित हुए।

 

Related posts

रायपुर : महतारी वंदन योजना ने बढ़ा दी तीजा की खुशी।

rktvnews

पटना: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और यूएनडीपी के बीच इकरार।

rktvnews

विश्व पुस्तक मेला में डाॅ हरेराम पाठक एवं डॉ चंद्रेश्वर को सम्मान।

rktvnews

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और न्यूजीलैंड के कृषि मंत्री टॉड मैकले के बीच उच्च स्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई।

rktvnews

शाहपुर में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन।

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय विमानन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी Wings India 2026 में उत्तराखण्ड को “Best State for Promotion of Aviation Ecosystem” के प्रतिष्ठित पुरस्कार से किया गया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment