RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

उड़ान देखना है देख सोने का!!!

साहित्यकार:-अजय गुप्ता अज्ञानी( आरा)

उड़ान देखना है देख सोने का!

उड़ान देखना है, तो देख सोने का,
परवाज भी पीछे छुट्ट जाते है।
हौसला का क्या बात करते हो।
अच्छे-अच्छे भी यूँ टूट जाते है।
उड़ रहा है आकाश में अभी,
वास्ता नहीं जमीं क्या आस्मां क्या?
यें वो शबनम है,
शराब-ए-नशा में बदल जाता है।
उड़ा देता होश होशियारो की होशियारी से।
यें सोना है,
गुलफामो का औकात बता देता है।
पड़ जाते है कितने नीले पीले,
ज्वेलर्स जब हिसाब सुना देता है।
हो जाता मद्धिम रंग हीना का,
हल्दी भी रंगत खो जाती है।
यें पीले चमकीले गहनो का उड़ान देख,
सबका होश पख्ता हो जाता है।
बढ़ गया भाव दहेज का भी,
उम्र भर का सहेजा पैसा कम पड़ जाता है।
बाबुल की परियों का आरमाँ,
अधूरा-अधूरा रह जाता है।
इधर पंख लगे है बाजारो के भी,
कामाई बौना हो जाता है।
तिनका-तिनका जोड़ा ब्याहन में,
पर आँखो-आँखो में सबेरा हो जाता है।
आँखों-आँखों————-।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 06 मार्च 26

rktvnews

प्रधानमंत्री ने स्वदेशी फीडस्टॉक और एसएएफ पर भारत की पहली घरेलू वाणिज्यिक उड़ान शुरू करने की प्रशंसा की।

rktvnews

भोजपुर:04 अगस्त को भाजपा के विस्तृत जिला कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ।

rktvnews

दरभंगा:मखान स्वाद मिथिला का स्टॉल का हुआ शुभारंभ,डीएम ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर एसपी ने पीरो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण!दिए कई निर्देश।

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन के नेतृत्व में स्वच्छता सेवा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment