RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

दरभंगा:जीविका दीदी द्वारा किया जा रहा है मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)06 अप्रैल।जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन के आदेशानुसार लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर हायाघाट प्रखंड के सिधौली पंचायत के प्राथमिक विद्यालय सिधौली उत्तरी भाग (बूथ संख्या 73) एवं प्राथमिक विद्यालय सिधौली दक्षिणी भाग (बूथ संख्या 74), जहाँ Low VTR (40 प्रतिशत से कम) प्रतिवेदित है,के क्षेत्रों में जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ये दोनों बूथ हायाघाट विधान सभा क्षेत्र संख्या-84 एवं समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र संख्या 23 के अंतर्गत आता है।
जीविका दीदियों द्वारा आकर्षक रंगोली का निर्माण कर तथा संकल्प सभा व संगोष्ठी का आयोजन कर तथा जन-जागरूकता रैली के माध्यम से मतदाताओं को आगामी लोक सभा चुनाव में मतदान करने हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया गया।
दीदियों ने सभी उपस्थित मतदाताओं को बताया कि लोकसभा चुनाव 13 मई को होना है और इस महापर्व में आपकी एवं परिवार के सभी मतदाताओं की भागीदारी अतिआवश्यक है।आपका एक-एक मत कीमती है,इसे बर्बाद नही होने दे।
उक्त कार्यक्रम में सौ से ज्यादा जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी रही। उनसे अपील की गयी कि अपने अपने समूह की बैठक में भी चर्चा करते हुए संपूर्ण मतदान हेतु जागरूक करने को कहा।
इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक डॉ.ऋचा गार्गी ने जीविका दीदियों को मतदान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मानव संसाधन प्रबंधक,ब्रजेश कुमार,मनोरमा कुमारी,संतोष कुमार चौधरी,प्रखंड परियोजना प्रबंधक विजय कुमार एवं अन्य सहकर्मी उपस्थित थे।
इसी प्रकार मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ज्ञान सीएलएफ तारडीह के सभागार में स्वीप दूत का एक दिवसीय उन्मुखीकरण किया गया। जिसमे प्रखंड विकास पदाधिकारी तारडीह के द्वारा एएसडी मतदाता की पहचान,वीवीपैट, 12 प्रकार के पहचान पत्र आदि पर विस्तृत चर्चा किया गया,साथ ही स्वीप दूत के कार्यों के बारे में बताया गया।

Related posts

भोजपुर:संगठन सृजन अभियान को घर घर पहुंचाना पार्टी का उद्देश्य :जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी

rktvnews

मंत्रिमंडल ने 6,798 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत की दो परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिन्हें 5 वर्षों में पूरा किया जाएगा।

rktvnews

रायपुर : पुष्पांजलि को अब पानी लेने नहीं जाना पड़ता घर से बाहर

rktvnews

झारखंड:चतरा कॉलेज चतरा से मतदान कर्मियों एवं पुलिस कर्मी उत्साह पूर्वक मतदान कराने हेतु अपने-अपने मतदान स्थल की ओर रवाना।

rktvnews

प्रेमचंद की प्रासंगिकता सार्वकालिक:डा जंग बहादुर पाण्डेय

rktvnews

अभिनेता, निर्देशक और निर्माता मोहनलाल को भारतीय सिनेमा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए 71वें राष्ट्रीय पुरस्कारों के दौरान वर्ष 2023 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

rktvnews

Leave a Comment