RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित : आरके सिंह

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भोजपुर जिला के शाहपुर में एनडीए की बैठक आयोजित की गई जिसमें आरा सांसद तथा केंद्रीय ऊर्जा, नवी एवं नवीकरणीय मंत्री आरके सिंह का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार  होना जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकास पूरे देश तथा गाँव-गाँव में दिखाई पड़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरे जोश-खरोश के साथ चुनाव में लग जाने का आहवान करते हुए कहा कि गाॅव-गाॅव और घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताएँ तथा लोगों को जागरूक करें। उन्होंने सभी बूथ स्तरीय कमिटी को सक्रिय होने तथा मतदाताओं से संपर्क करने को कहा। बैठक में एनडीए के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में पूर्व विधायक मुन्नी देवी, राकेश विशेश्वर ओझा, जदयू नेता एवं जिला पार्षद गंगाधर पांडे, पूर्व जिला पार्षद नरेंद्र तिवारी, तारकनाथ दूबे, अंकित पांडे, संजय पांडे, अभिषेक तिवारी, धर्मेंद्र गुप्ता, ठाकुर दयाल राम सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

डॉ. हरेकृष्ण महताब की 125वीं जयंती पर विशेष समारोह का उद्घाटन किया गया।

rktvnews

रामगढ़:सदर अस्पताल रामगढ़ में डायलिसिस सेन्टर का हुआ शुभारंभ’।

rktvnews

77 वें स्वतंत्रता दिवस पर भोजपुर जिले में किया गया झंडोतोलन!राष्ट्र भक्तो की गाथा है स्वतंत्रता दिवस:प्रो आभा सिंह

rktvnews

सीआईआई के साथ साझेदारी में एयूआरआईसी में 20,000 वर्ग फुट में कौशल विकास केंद्र की स्थापना की जाएगी; अगले सप्ताह समझौता ज्ञापन की उम्मीद: सचिव, डीपीआईआईटी

rktvnews

भोजपुर: रेल हादसे के घायलों की भाजपा युवा मोर्चा ने की मदद।

rktvnews

किसानों को राहत देने के लिए गिरदावरी आगामी 10 दिनों में हो पूर्ण: मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment