RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा जिले के सिमरिया व चतरा विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न हुआ।

मतदान उपरांत पोस्ट पोल ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच चतरा कॉलेज चतरा में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रख स्ट्रांग रूम को किया गया सील।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा ईवीएम रिसीव प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा।

निर्वाची पदाधिकारी चतरा/सिमरिया के निगरानी में पोस्ट पोल ईवीएम सुरक्षित रखने का कार्य सम्पन्न किया गया।

RKTV NEWS/चतरा (झारखण्ड)14 नवंबर।जिले के चतरा विधानसभा क्षेत्र एवं सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर 2024 को मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने के पश्चात पोस्ट पोल ईवीएम प्राप्त करने की प्रक्रिया मतदान समाप्ति के उपरांत 13 नवंबर 2024 के संध्या से चतरा कॉलेज, चतरा में प्रारंभ हो गई थी। निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा एवं निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया की मौजूदगी में संध्या से चतरा कॉलेज चतरा में पोस्ट पोल ईवीएम रिसीव किया जा रहा था।
विदित हो कि चतरा कॉलेज, चतरा में पोस्ट पोल ईवीएम के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया है। मतदान के उपरांत पोस्ट पोल ईवीएम यहां सुरक्षित रखा गया। यह स्ट्रांग रूम का निर्माण भारत निर्वाचन आयोग के तय दिशा-निर्देश के अनुसार कराया गया है। स्ट्रांग रूम में रखे गए पोस्ट पोल ईभीएम को विधानसभावार रखा गया है एवं राजनितिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सील किया गया।
उक्त पूरे ईभीएम रिसीव प्रक्रिया और चतरा कॉलेज चतरा में बहाल कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय द्वारा लगातार निरीक्षण किया गया।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खरीफ अभियान 23 के तहत प्रचार रथों को किया रवाना।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस- 2023 के अवसर पर पूरे उमंग एवं उत्साह के साथ आयोजित होगा झंडोतोलन कार्यक्रम।

rktvnews

जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों संग की हर घर नल जल योजना के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

गिरीडीह : उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

rktvnews

दरभंगा:डीपीएम डॉ. ऋचा गार्गी के निर्देशन में जीविका दीदियों ने तैयार किए 17 हजार तिरंगे, हर सरकारी भवन पर फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज।

rktvnews

मध्यप्रदेश:दुबई में भारतीय दूतावास स्तर पर स्थाई संपर्क तंत्र विकसित करने पर सहमति।

rktvnews

Leave a Comment