RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

भोजपुर:आगामी त्योहारों और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विधि व्यवस्था को ले डीएम और एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक की गई आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 06 अप्रैल।जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक भोजपुर की संयुक्त अध्यक्षता में ईद, चैती छठ, रामनवमी एवं लोकसभा निर्वाचन 2024 के उपलक्ष्य पर जिला समहाणालय, भोजपुर के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में जिला पदाधिकारी की तरफ से अगामी त्योंहारों यथा ईद, चैती छठ एवं रामनवमी पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को संबोधित करते हुए प्रतिनियुक्ति स्थल पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी एवं कर्मी को भौतिक रूप से मुसतैद रहने को कहा गया है।ताकि किसी भी परिस्थति में उपद्रवी तत्वों द्वारा जिला का माहौल खराब करने की करवाई से जिले को सुरक्षित रखा जा सके। जिला पदाधिकारी द्वारा ईद के मौके को देखते हुए सभी ईदगाह एवं ईद की नमाज़ अदा किये जाने वाली मस्जिद के आसपास सफाई व्यवस्था को दुरस्थ करने हेतु नगर निगम के नगर आयुक्त को निदेशित किया गया है। इसी तरह की सफाई व्यवस्था जिले के विभिन्न छठ घाटों पर भी किये जाने का निदेश दिया गया है। साथ ही सभी छठ घाटों पर गोताखोरों को भी तैनात रखने का निदेश सभी अंचल अधिकारी को दिया गया है, तकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की स्थिति में व्यक्ति की जान को बचाया जा सके। जिला पदाधिकारी का सख्त निदेश हैं कि छठ घाटों में डुबने के स्तर के पानी के स्थान की बैरिकेटिंग की जाए, तथा वहाँ लाल झंडी लगाई जाए। साथ छठ घाटों पर लोकसभा निर्वाचन 2024 के आलोक में श्रद्धालुओं के बीच जागरूकता बढाने हेतु कार्य करने को कहा गया है।
रामनवमी के अवसर पर पुरे जिले के श्रद्धालु आरा शहर में रामनवमी के जुलूस में भाग लेने आते है।जिसके करण शहर की विधि व्यवस्था संधारण की समस्या उत्पन्न होती है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि रामनवमी के अवसर पर लगभग एक लाख भीड़ आने की संभावना है। रामनवमी के अवसर पर रामगढ़ियाॅ से जुलूस निकलता है जो शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों से गुजरता हुआ रमना मैदान मे समाप्त होता है। रामनवमी के मौके पर बहुत अधिक मात्रा में लोगों के जूलूस में शामिल होने की सम्भावना को देखते हुए जिला प्रशासन अनेक प्रकार के कदम उठा रहा है। जिसमें जुलूस जिस – जिस स्थान से गुजरेगा उन रास्तों में पड़ने वाले गली की बैरिकेटिंग की जाए। धार्मिक स्थलों की वैरिकेंटिंग की जाए। जुलूस के निबंधन का सत्यापन कर लिया जाए। जुलूस मे बजने वाले डी0जे0 पर विशेष ध्यान रखा जाए। इस बार जिले में लागू माॅडल कोड आफ कन्डक्ट के अनुसार ही रैली का आयोजन किया जाए। उसके उल्लंघन करने वाले पर धारा 107 के तहत कार्रवाई की जाएगी। जुलूस में हथियार लेकर चलने वालों पर सख्त पाबंदी लगाई गई है। ईद, चैती छठ एवं रामनवमी के साथ चुनाव को देखते हुए सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ सभी थानाध्यक्षो को सावधान की मुद्रा में रहने को कहा गया है। इसके लिए शांति समिति की बैठक विशेष रूप से अनुमण्डल पदाधिकारी को आयोजित करने के लिए निदेश दिया गया है। जुलूस की विडियोग्राफी कराने के साथ-साथ ड्रोन के माध्यम से भी विडियोग्राफी करने को कहा गया है ताकि असामाजिक तत्वों के किसी भी कार्रवाई पर प्रशासान की नजर समय रहते बनी रहे।
जिला पदाधिकारी द्वारा उल्लेखित किया गया है कि बढ़ती गर्मी के कारण आगलगी की घटना लागातार बढ़ रही है। इसको लेकर अंचलाधिकारी को अलर्ट रहने का निदेश दिया गया है।
अनुमण्डल पदाधिकारी के तरफ से बताया गया की विगत त्योहारों को लेकर तैयारी युद्व स्तर पर की जा रही है। साथ में लोक सभा निर्वाचन 2024 की भी तैयारी की जा रही है।
लोक सभा निर्वाचन 2024 की अबतक की तैयारी की समीक्षा करते हुए जिला पदधिकारी ने कई सख्त निर्देश जारी किये है तथा समयपूर्व सभी तैयारीयों को समाप्त करने हेतु कहा गया है। जिसमें पहला कदम यह है कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की सभी प्रकार के अवकाश को रद्द कर दिया गया है तथा सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी को मुख्यालय में बने रहने को कहा गया है।
आने वाले प्रमुख त्योहारों एवं निर्वाचन के अवसर पर किसी भी प्रकार के भ्रामक अफवाहों का सोशल मिडिया के साथ-साथ अन्य प्रकार से नजर रखने को कहा गया है।
स्थानीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया गया है कि गाड़ी चेकिंग अधिक से अधिक मात्रा में किया जाए। जिससे लोक सभा निर्वाचन 2024 को लेकर असामाजिक तत्वों, दबंग, शराब एवं निर्वाचन में इस्तेमाल होने वाली राशि जो चुनाव को प्रभावित करते है उसे रोका जा सकें।
सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया गया है कि अपने क्षेत्र में पड़ने वाले सभी बुथो का भौतिक सत्यापन कर लिया जाय ताकि निर्वाचन के समय अपने वरीय पदाधिकारी को स्वयं दिखा सकें।
पुलिस अधीक्षक की तरफ से बताया गया की 107 की कार्रवाई लगभग 16,000 से उपर की जा चुकी हैं। इसमें और तेजी लाने को कहा गया हैं। साथ ही साथ निबंधित हथियारों के सत्यापन में भी तेजी लाने को कहा गया हैं।
पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति आयोजित करने पर जोर दिया। आर्मस के सत्यापन/ 107 की कार्रवाई/ गुंडा एक्ट लगाने पर जोर दिया।
दंगा विरोधी के दस्ता को अपने SOP के अनुसार तैयार रहने को कहा।
पुलिस अधीक्षक ने लोक सभा निर्वाचन के समय ही ईद, राम नवमी एवं चैती छठ के आयोजन को लेकर विशेष सर्तकता बरतने को कहा है कि कैदियों के न्यायालय में पेशी की स्थिति पर भी SOP का अनुपालन आवश्यक बताया।
रामनवमी के अवसर पर आयोजित होनेवाली सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजित करने वाले आयोजकों को इस बात के लिए ताकिद करें की उनके कार्यक्रम से किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था/ माहौल खराब न हो इसकी विशेष निगरानी की जाय।
जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियो को मोटिवेट करते हुए कई निदेश दिए। उन्होनें कड़ाई के साथ चेंकिग बढ़ाने का निदेश दिया/107 की कारवाई करने को कहा।
इसके साथ-साथ चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त कर्मियों को अपना कार्य एवं कर्तव्य बताया। असमाजिक तत्व के खिलाफ 107 का प्रपोजल देने को कहा। रामनवमी के जुलुस में धारदार हथियार लेकर चलने पर रोक लगाने को कहा। यदि कोई बंदुकधारी निबंधित बंदुक जुलुस में लेकर चलेगा तो उसपर भी FIR की कार्रवाई होगी। सभी पदाधिकारी को सख्त रहकर व्यवस्था खराब होने से बचाने की हिदायत की हैं। विधि व्यवस्था की समस्या की उत्पन्न होने पर अपने वरीय पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी के साथ-साथ पुलिस अधिक्षक को तत्काल सूचना देने की हिदायत पदाधिकारी को दी गई जिससे समय रहते विधि व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सकें। जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को अगामी व्यवस्थ के संधारण को अपने आप को सुरक्षित रखने हेतु कई निदेश दियें हैं, उन्होने पदाधिकारियो को अपनी गाड़ियो में माईकिंग सिस्टम लगाने/ हैलमेंट की व्यवस्था करने/ बाॅडी प्रोटेक्टर रखने को कहा हैं। उनका मानना है कि अधिकारी एवं कर्मी सुरक्षित रहेंगे तो सभी व्यवस्थाये समय पर सुचारू रूप से संपन्न हो जायेगी। ं
इस बैठक में उप विकास आयुक्त श्री विक्रम वीरकर, अपर समहार्ता, श्री मनोज झा, नगर आयुक्त, सभी अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सहायक पुलिस अधीक्षक, सभी थानों के थानाध्यक्ष के साथ-साथ जिला के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थें।

Related posts

बक्सर:वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आयुक्त पटना प्रमण्डल पटना की अध्यक्षता में विद्यालय वाहन परिचालन विनियमन 2020 के संबंध में समीक्षा बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने पैरालम्पिक खिलाड़ी रूबीना और कपिल को अर्जुन अवॉर्ड 2024 से सम्मानित होने पर दी बधाई।

rktvnews

चतरा:NEET एवं JEE अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग, 18 मार्च से आवेदन शुरू।

rktvnews

भोजपुर: प्रत्याशियों के भाग्य का फ़ैसला करने के लिए मतगणना स्थल तैयार।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने गया में पितृपक्ष मेला-2024 की तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:जिले में 20 से 22 दिसंबर तक आयोजित होंगे चलंत लोक अदालत! ऑन द स्पॉट मामले का होगा निपटारा।

rktvnews

Leave a Comment