RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिथौरागढ़ के गुंजी गांव में स्थानीय लोगों से मिलकर उनसे बातचीत की।

देहरादून/ उत्तराखंड 12 अक्टूबर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पिथौरागढ़ के गुंजी गांव में स्थानीय लोगों से मिलकर उनसे बातचीत की। इस दौरान गुंजी गांव में दूर-दराज से पहुंचे लोग प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित दिखे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने च्यूबाला पहनी रंगस्या (महिलाओं) से आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह के रूप में ओम पर्वत की फोटो भेंट की। वही “रं” समाज द्वारा मानसरोवर का पवित्र जल भरा कलश भेंट किया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने गुंजी में सेना के जवानों के साथ बातचीत कर उनका हौसला भी बढ़ाया। उन्होंने रं समाज कल्याण समिति के लोगों से भी भेंटवार्ता की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर स्वयं नगाड़ा भी बजाया। प्रधानमंत्री ने भारत-तिब्बत व्यापार के प्रमुख केन्द्र गुंजी गांव में स्थानीय कला और उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने आदि कैलाश, पार्वती सरोवर, कुटी गांव, रांगकॉग गांव, नाबी, गुंजी, ओम पर्वत की फोटो गैलरी का भी अवलोकन किया।

Related posts

राजस्थान:विधानसभा अध्यक्ष ने जवानों के साथ मनाया रक्षा पर्व।

rktvnews

बक्सर:अपर समाहर्ता बक्सर की अध्यक्षता में सभी अंचलाधिकारियों एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: एमएलसी महागठबंधन प्रत्याशी सोनू राय के समर्थन में माले प्रतिनिधियों का कन्वेंशन संपन्न।

rktvnews

दरभंगा:ग्राम संगठन स्तर पर हेल्थ कैंप लगाकर जीविका की सीएनआरपी दे रही स्वास्थ्य सलाह।

rktvnews

नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के विभिन्न योजनाओं के संबंध में समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:विश्व पर्यावरण दिवस पर जीविका दीदियों का संकल्प “हरियाली से ही खुशहाली”।

rktvnews

Leave a Comment