RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : महतारी वंदन योजना : प्रतिमाह एक हजार रुपए से बच्चों के भविष्य की नींव रख रही पूर्णिमा।

निःशुल्क राशन सहित कई योजनाओं का ले रही लाभ।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़ )08 अगस्त।शासन द्वारा आम नागरिकों के लिए कई जनहितैषी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, इनमें राशन, पेंशन, महतारी वंदन सहित विभिन्न विभागों के कई योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने मुंगेली कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार संबंधित विभागों द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। वहीं पात्र व्यक्तियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इनमें से एक काली माई वार्ड मुंगेली की पूर्णिमा बंजारा हैं, जो महतारी वंदन योजनांतर्गत प्रतिमाह मिलने वाले एक हजार रूपए से अपने बच्चों के सुरिक्षत भविष्य की नींव रख रही है। इसके साथ ही वे शासन की खाद्य सुरक्षा योजनांतर्गत निःशुल्क राशन का भी लाभ ले रही हैं।
पूर्णिमा ने बताया कि शासन द्वारा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक हजार रूपए उनके खाते में आ जाते है। इस राशि को वे खर्च न कर अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए बैंक में आरडी खाता खुलवाकर जमा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके दो बच्चे हैं, दोनों निजी स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। छोटा लड़का शासन की निःशुल्क शिक्षा का अधिकार योजना के तहत निजी स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहा है। उन्होंने इन सभी जनहितैषी योजनाओं के संचालन के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरूण साव सहित शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related posts

देहरादून: मुख्यमंत्री दून इंटरनेशल स्कूल में आयोजित देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में प्रतिभाग किया।

rktvnews

भोजपुर राजद ने 65% पिछड़ों को आरक्षण लागू कराने हेतु दिया धरना।

rktvnews

बिहार:भोजपुर : अभियुक्त व शराबी समेत तीन गये जेल।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल की यात्रा: उत्सव से आगे सेवा का संकल्प

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 24 जुलाई 26

rktvnews

गुरु रविदास की जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment