RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: एक दिवसीय प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)08 जून।दुमका स्थित सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में सोमवार को प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। एक दिवसीय इस मेले का आयोजन प्रभारी प्राचार्य शंकर हजारी के मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट प्रभारी की देखरेख में किया गया।
कार्यक्रम में जिला नियोजन पदाधिकारी, सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के पूर्व गणित विभागाध्यक्ष एवं विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. डी. एन. गोराई की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त संस्थान के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।
मेले में जिले के बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर अभ्यर्थियों को प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप योजना के अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया, प्रशिक्षण सुविधाओं, तकनीकी दक्षता विकास एवं रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान कुल 113 अभ्यर्थियों ने प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया, जिनमें 14 महिला अभ्यर्थी भी शामिल रहीं। मेले के माध्यम से युवाओं को उद्योगों से जुड़कर कौशल विकास एवं रोजगार प्राप्ति के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान के सभी कर्मियों एवं संबंधित पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

बक्सर:मल्टी एजेंसी चेक पोस्ट के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

आईसीएमआर ने आईसीएमआर-शाइन पहल, ‘अगली पीढ़ी के अन्वेषकों के लिए विज्ञान और स्वास्थ्य नवाचार-एक राष्ट्रव्यापी छात्र पहुंच’ कार्यक्रम का आयोजन किया।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक, कार्यों की बिंदुवार समीक्षा।

rktvnews

लोकतंत्र की रक्षा देश की रक्षा- दिलराज प्रीतम

rktvnews

उत्तराखंड:राजभवन में पारंपरिक उल्लास के साथ किया गया हरियाली तीज का आयोजन।

rktvnews

आरा रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में शराब के साथ युवक को किया गया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment