RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)31 मार्च।लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर एवं जिला पदाधिकारी, अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर आज 31 मार्च को राजपुर प्रखंड के मतदाताओं को जागरूक करने हेतु मध्य विद्यालय, राजपुर में स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही इस अवसर पर वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया।
उक्त कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त,प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी/कर्मी एवं आम जन उपस्थित थे।

