RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर : मैट्रिक की परीक्षा में शाहपुर के छात्र-छात्राओं ने बजाया डंका! टॉप टेन में बनाया स्थान।

हम हैं सरकारी…..👍

हाई स्कूल भरौली की छात्रा आरजू 479 अंको के साथ बिहार टॉप टेन लिस्ट में हुई शामिल।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 31 मार्च। बिहार बोर्ड द्वारा संचालित मैट्रिक की परीक्षा में शाहपुर के छात्र और छात्राओं ने बाजी मारी है। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के भरौली स्थित हाई स्कूल भरौली की छात्रा आरजू ने 95.8 प्रतिशत अंक पाकर अपना, अपने स्कूल, अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने जिले का नाम रौशन किया है।

भरौली हाई स्कूल की छात्रा आरजू को मिले 95.8 प्रतिशत अंक

आरजू को 500 में 479 अंक मिले हैं जिनका नाम बिहार टॉप टेन की लिस्ट में शामिल हैं।आरजू ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय पिता मुन्ना यादव, माता और मैथमेटिक्स रिसर्च सेंटर के धनजी सर को दिया है। सिविल सेवा की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर आरजू सिविल सेवा में जाना चाहती है। आरजू की इस सफलता पर मध्य विद्यालय भरौली के प्रधानाध्यापक संजय कुमार, शिक्षक विंध्याचल वर्मा तथा शिक्षक लवनाथ सिंह ने उसे बधाई देते हुए खुशी जताई है। शाहपुर प्रखंड के करनामेपुर स्थित दियारा प्लस टू उच्च विद्यालय करनामेपुर के दो छात्रों ने भी अपना अच्छा अंक पाकर अपनी काबिलियत का डंका बजाया है।

दियारा प्लस टू उच्च विद्यालय करनामेपुर के छात्र कुमार वैभव पांडे को मिले 94.2 प्रतिशत अंक

इस विद्यालय के छात्र कुमार वैभव पांडे को 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। उसे 500 में 471अंक मिले हैं। कुमार वैभव पांडे जेईई परीक्षा पास कर इंजीनियर बनने का ख्वाहिश रखता है। भीमपट्टी निवासी कुमार वैभव पांडे ने अपनी सफलता का श्रेय पिता मनकेश्वर पांडे, माता सुनैना देवी तथा ज्ञान ज्योति करनामेपुर के टीचर लक्ष्मण यादव को दिया है।

दियारा प्लस टू उच्च विद्यालय करनामेपुर की छात्रा सोनम कुमारी को मिले 93.8 प्रतिशत अंक

इसी विद्यालय की छात्रा सोनम कुमारी ने  मैट्रिक की परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक पाकर सफलता पाई है। उसे 500 में 469 अंक प्राप्त हुए हैं। सोनम ने अपनी सफलता का श्रेय पिता सोमनाथ मिश्रा, माता ममता देवी और मामा सहजौली के ब्रजेश ओझा उर्फ भूअर ओझा को दिया है। सोनम कुमारी एनडीए कंप्लीट कर देश की सेवा करना चाहती है।

Related posts

सारण:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अवैध बालू के परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध की औचक छापामारी।

rktvnews

भोजपुर:बाबासाहेब पिछड़ों के भगवान: राजेश्वर पासवान

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्रीय बीज निगम के अत्याधुनिक बीज प्रसंस्करण संयंत्र का उद्घाटन।

rktvnews

आरा नगर निगम की गुण्डागर्दी फुटपाथी दुकानदारों पर जारी – क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जाति आधारित गणना की रिपोर्ट पर चर्चा हेतू विधानमंडल के नौ दलों की हुई बैठक

rktvnews

बिस्मिल्लाह खां महोत्सव का हुआ आयोजन!अल्ताफ की गायकी पर झूमे श्रोता।

rktvnews

Leave a Comment