RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

नारनौल:डीसी मोनिका गुप्ता ने जिला वासियों को दी होली की शुभकामनाएं,भाईचारा व प्रेम के साथ त्यौहार मनाने का किया आह्वान।

डीसी मोनिका गुप्ता

RKTV NEWS/ नारनौल(महेन्द्रगढ़)24 मार्च। उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने जिला के नागरिकों को रंगों के त्यौहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से भाईचारा व प्रेम के साथ इस त्यौहार को मनाने का आह्वान किया है।
डीसी ने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होलिका दहन का इतिहास कहता है कि बालक प्रहलाद जो अच्छाइयों के प्रतीक थे, जब बुराइयों की प्रतीक होलिका ने उन्हें जलाने का प्रयास किया तो वह स्वयं ही जल गई। इसी प्रकार हम सब भी अपने भीतर व आसपास की सभी बुराइयों को जला दें तथा अच्छाइयों की जीत उन पर होने दें।
उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे फाग खेलते समय इस बात का ख्याल रखें कि हमारी खुशी मनाने का तरीका किसी और के लिए असुविधा का कारण न बन जाए। हुड़दंग व नशा जैसी बुराइयों से दूर रहें। होली रंगों का त्यौहार है। इसे रंगों से मनाएं। पानी को बर्बाद ना करें। इस त्यौहार को प्यार, प्रेम व खुशी के साथ मनाएं। वाहनों को सावधानी पूर्वक चलाएं।

Related posts

रांची:शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 का पांचवा दिन।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा।

rktvnews

भ्रष्टाचार और पेपर लीक की आग की लपटों में झुलसते छात्र।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री की खुद को भगवान का दूत बताकर लोगों को ठगने की कोशिश कामयाब नहीं होगी : इंद्रेश मैखुरी

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, राजस्थान के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर की विस्तृत चर्चा।

rktvnews

नई दिल्ली:कुलसचिव ने स्वच्छता एवं उद्यानिकी  विभाग के कर्मचारियों से की मुलाकात, दी दीपावली की शुभकामनाएँ।

rktvnews

Leave a Comment