RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिकराष्ट्रीय

क्या सच में ईश्वर है??

RKTV NEWS/लोकोक्ति (ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक) एक सन्त कुएं पर स्वयं को लटका कर ध्यान करता था और कहता था जिस दिन यह जंजीर टूटेगी मुझे ईश्वर मिल जाएंगे।उनसे पूरा गांव प्रभावित था सभी उनकी भक्ति, उनके तप की तारीफें करते थे। एक व्यक्ति के मन में इच्छा हुई कि मैं भी ईश्वर दर्शन करूँ।वह कुए पर रस्सी से पैर को बांधकर कुएं में लटक गया और कृष्ण जी का ध्यान करने लगा जब रस्सी टूटी उसे कृष्ण अपनी गोद मे उठा लिए और दर्शन भी दिए।तब व्यक्ति ने पूछा आप इतनी जल्दी मुझे दर्शन देने क्यों चले आये जबकि वे संत महात्मा तो वर्षों से आपको बुला रहे हैं।कृष्ण बोले ! वो कुएं पर लटकते जरूर हैं किंतु पैर को लोहे की जंजीर से बांधकर। उसे मुझसे ज्यादा जंजीर पर विश्वास है।तुझे खुद से ज्यादा मुझ पर विश्वास है इसलिए मैं आ गया। आवश्यक नहीं कि दर्शन में वर्षों लगें आपकी शरणागति आपको ईश्वर के दर्शन अवश्य कराएगी और शीघ्र ही कराएगी।प्रश्न केवल इतना है आप उन पर कितना विश्वास करते हैं।…

ईश्वर: सर्वभूतानां हृद्देशेऽर्जुन तिष्ठति ।

भ्रामयन्सर्वभूतानि यन्त्रारुढानि मायया ॥

हे अर्जुन ! ईश्वर सभी प्राणियों के हृदय में स्थित हैं। शरीररूपी यंत्र पर आरूढ़(चढ़े) हुए सब प्राणियों को, वे अपनी माया से घुमाते रहते हैं।

इसे सदैव याद रखें और बुद्धि में धारण करने के साथ व्यवहार में भी धारण करें।। प्रभु दर्शन अवश्य होंगे।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने जिला उद्योग बंधु ,जिला व्यापार बंधु तथा सीएम युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले का सोहरा व नरगदा पंचायत का दूसरा सम्मेलन सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:स्वस्थ महिला से बनेगा स्वस्थ परिवार :डा के एन सिन्हा

rktvnews

छत्तीसगढ: पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित।

rktvnews

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की भावनाओं की गंभीरता से प्रशंसा करता हूँ और उनका पूर्ण रूप से समर्थन करता हूँ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

rktvnews

रायपुर : नन्हे कदमों की बड़ी सफलता: निहारिका और निहाल की सुपोषित यात्रा।

rktvnews

Leave a Comment