RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरीक्षा

चतरा जिला के कुल 32 केन्द्रों पर झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का हुआ आयोजन।

कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा हुआ सम्पन्न,उपायुक्त समेत जिले के वरीय अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों का नियमित रूप से किया मॉनिटरिंग।

RKTV NEWS/चतरा (झारखण्ड) 18 मार्च।झारखण्ड लोक सेवा आयोग (जे0पी0एस0सी0) के द्वारा 17 मार्च 2024 दिन शनिवार को झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का आयोजन जिले के कुल 32 परीक्षा केन्द्रों पर किया गया। जिसमें कुल 10,512 अभ्यर्थी शामिल होने की सूची में थे। जिसमें कुल प्रथम पाली में 7198अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं दूसरे पाली में 7230 अभ्यार्थी शामिल हुए।
प्रथम पाली में 10 से 12 वहीं दूसरी पाली में 2 से 4 बजे तक परीक्षा ली गई। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त सम्पन्न कराने को लेकर जिले के उपायुक्त रमेश घोलप ने पुलिस अधीक्षक विकास पाण्डेय, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल के साथ विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। साथ ही उपायुक्त रमेश घोलप के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया ने परीक्षा प्रारंभ होने से लेकर परीक्षा की समाप्ति तक लगातार परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा को सम्पन्न कराया।
वहीं सोशल मीडिया पर पेपर लीक से संबंधित प्रकाशित खबर पर चतरा जिला के लिए जे0पी0एस0सी0 प्रारंभिक आयोजन के नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्त्ता चतरा ने त्वरित जांच करते हुए बताया कि जे0पी0एस0सी0 प्रश्न पैकेट खोलने के संदर्भ में जे0पी0एस0सी0 के अनुदेश का अक्षरशः अनुपालन करते हुए केन्द्राधीक्षक, न्यूनतम दो वीक्षक, दो अभ्यर्थी, पर्यवेक्षक सह स्टैटिक दण्डाधिकारी की उपस्थिति में वीडियोग्राफी कर प्रश्न पत्र को खोला गया है। आयोजन के संदर्भ में सभी गाईडलाईन का अक्षरशः अनुमापालन किया गया है। साथ ही उन्होने आमजनों से अपील करते हुए कहा पेपर लीक की भ्रामक अफवाओं पर ध्यान न दें।

Related posts

दरभंगा: यूनिसेफ द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा व आगे की रणनीति पर विचार के लिए जिले के निजी होटल रोटी सोटी में हुई बैठक।

rktvnews

उज्जैन:संभागायुक्त, आईजी और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने सायकल पर सवार होकर दिया मतदाता जागरूकता का सन्देश।

rktvnews

इंडिया गठबंधन का आरा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन आयोजित।

rktvnews

उमरिया:खुशियों की दास्तां:जहां कभी थी पानी की चिंता,वहां है अब घर घर पानी की धार।

rktvnews

18 से 23 सितम्बर तक विभिन्न प्रखण्डों के चिन्ह्ति स्थलों पर दरभंगा डी.एम. करेंगे जनसंवाद।

rktvnews

चतरा : विज्ञान प्रदर्शनी-सह-पुस्तक मेला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment